फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑपरेशन ब्लू स्टार: अखंड पाठ शुरू, 6 जून को शताब्दी रोकने की आशंका!

Tue, 06 Jun 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Tue, 06 Jun 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
Security Alert In Punjab, Security Kept Tight, amritsar news
श्री अकाल तख्त साहिब पर श्री अखंड पाठ शुरू
आपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर श्री अकाल तख्त साहिब पर श्री अखंड पाठ साहिब शुरू हो गया है, जिसका भोग छह जून को पड़ेगा। वहीं शिअद प्रधान और पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को बाबा हरनाम सिंह के साथ मुलाकात की है। 
Security Alert In Punjab, Security Kept Tight, amritsar news
श्री अकाल तख्त साहिब पर श्री अखंड पाठ शुरू
बाबा हरनाम सिंह गर्मख्याली दल से जुड़ा बड़ा चेहरा हैं जिनकी कमांड दल खालसा जैसे गर्मख्याली कई दलों पर है। दोनों की मुलाकात में क्या बात हुई यह तो पता नहीं चल पाया है लेकिन ब्लू स्टार की बरसी पर दल खालसा द्वारा अमृतसर बंद करवाने के अल्टीमेटम के कारण यह मुलाकात बड़ी मानी जा रही है। वहीं हिंदू संगठन छह जून को अमृतसर बंद के अल्टीमेटम के खिलाफ होने लगे हैं। हिंदू सेना के चेयरमैन सुधीर सूरी का कहना है कि बाजार बंद करवाने से लोगों में खौफ पैदा होता है, समाज में भाईचारा और एकजुटता बनी रहनी चाहिए।
Security Alert In Punjab, Security Kept Tight, amritsar news
श्री अकाल तख्त साहिब पर श्री अखंड पाठ शुरू
छह जून को शताब्दी रोकने की आशंका!
छह जून को अमृतसर बंद को लेकर दिए गए अल्टीमेटम के चलते अमृतसर से दिल्ली के बीच सुबह चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को रोक जाने की आशंका है। फिरोजपुर रेल डिवीजन तक यह सूचना पहुंची है कि आपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर गर्मख्याली दल के नेता अमृतसर-दिल्ली शताब्दी को रोक कर प्रदर्शन करने की साजिश रच रहे हैं, यह जानकारी खुफिया तंत्रों ने जुटाई है जिसे दिल्ली तक पहुंचा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Security Alert In Punjab, Security Kept Tight, amritsar news
श्री अकाल तख्त साहिब पर श्री अखंड पाठ शुरू
श्री हरमंदिर साहिब के चारों तरफ घरों में पहरा 
श्री हरमंदिर साहिब के चारों तरफ के घरों में पहरा बिठा दिया गया है। घर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति का रिकार्ड पुलिस सहेज रही है। श्री हरमंदिर साहिब के चारों तरफ ऊंची इमारतों से पुलिस दूरबीन के जरिये नजर रख रही है वहीं चारों तरफ नाके लगा दिए गए हैं। 
विज्ञापन
Security Alert In Punjab, Security Kept Tight, amritsar news
श्री अकाल तख्त साहिब पर श्री अखंड पाठ शुरू
पांच जिलों के 4500 पुलिस कर्मी और सीआरपीएफ तैनात
ब्लू स्टार की बरसी को लेकर पांच जिलों के करीब 4500 पुलिस कर्मचारी ड्यूटी में तैनात हैं वहीं सीआरपीएफ की भी तैनाती कर दी गई है। श्री हरमंदिर साहिब के चारों तरफ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और सीसीटीवी से सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है। पंजाब सरकार की नजरें जहां अमृतसर पर हैं वहीं पुलिस के आला अधिकारियों ने अमृतसर में डेरा डाल लिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed