पुराने नोटों पर SBI ने बदला फॉर्मूला, नहीं लिये जा रहे 500 के नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी करंसी बंद होने के 50 दिन तक 500 और 1000 के नोट बदलने का दावा करने वाली भारतीय स्टेट बैंक की अबोहर शाखा ने रविवार को टैक्स जमा करने वाले लोगों से पुरानी करंसी लेने से मना कर दिया। सुबह 8 बजे से ही बैंक के आगे लाइनों में लगे टैक्स जमा करवाने वालों को जब यह पता चला कि बैंक पुरानी करंसी जमा नहीं कर रहा तो उनमें रोष फैल गया।
दोपहर बाद नंबर आने पर उनका पुराना कैश लेने से इंकार कर दिया गया। लोगों ने बताया कि एक ओर तो सरकार दावा कर रही है कि अपना पुराना रुपया बैंकों में जमा करवाओ वहीं बिजली, टेलीफोन के बिल पेट्रोल पंप, रेलगाड़ियों की टिकटों और सरकारी अस्पतालों में पुरानी करंसी चल रही है। वहीं एसबीआई ने टैक्स के रूप में पुरानी करंसी जमा न करके व्यापारियों से धोखा किया है।
बैंक के मुख्य प्रबंधक आईडी धींगड़ा तथा मैनेजर गुरदीप सिंह भूटानी ने बताया कि आरबीआई के निर्देशों पर वे टैक्स के रूप में पुरानी करंसी स्वीकार नहीं कर रहे। लोगों ने इसे बैंक अधिकारियों की धक्केशाही बताया है। इधर बैंक खुलने के चौथे दिन भी अधिकतर बैंकों के एटीएम बंद रहे जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा जो एटीएम चल रहे थे वहां पैसे निकालने वालों की लंबी कतारें लगी थी। रविवार को सभी सरकारी विभागों में व सोमवार को बैंकों में छुट्टी का दिन होने के कारण बैंकों में भीड़ अधिक दिखाई दी।