फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुछ ऐसी है सपना चौधरी की लाइफ, बड़े विवादों से उड़ा चुकी है नींद

Sat, 03 Jun 2017 10:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 03 Jun 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
 Sapna Chaudhary controverisal life
sapna chaudhary
सिंगर सपना चौधरी भले ही छोटे-छोटे मंचों पर परफॉर्म करती हैं, लेकिन उनके नाम पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटती है। हर उम्र के लोग उनके गानों पर दीवानों की तरह झूमते हैं। उनके पास भले ही बॉलीवुड जैसी शोहरत नहीं है, लेकिन लाखों दीवाने हैं।
 Sapna Chaudhary controverisal life
sapna chaudhary
12 साल की उम्र में पिता को खोने वाली सपना चौधरी ने ही अपने संघर्ष के दम पर अपने परिवार को पाला। हरियाणा के रोहतक में जन्मी सपना को उसके पहने गाने ने ही सुपरस्टार बना दिया था। गाने के बोल थे 'सॉलिड बॉडी'।
 Sapna Chaudhary controverisal life
सपना चौधरी
एक गाने की बदौलत सपना कुछ ही दिनों में हरियाणा में ही नहीं बल्कि यूपी, राजस्थान, दिल्ली व पंजाब में भी फेमस हो गई। सपना का जन्म 25 सितंबर 1990 में रोहतक में मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
 Sapna Chaudhary controverisal life
सपना चौधरी
पिता के निधन के बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई। सिंगिंग और डांसिंग को न सिर्फ अपना करियर बनाया बल्कि इसी के दम पर अपने पूरे परिवार को चलाया। सपना के पहले गाने ' सॉलिड बॉडी रै' ने उन्हें चंद दिनों में ही हरियाणा की फेमस स्टार बना दिया था।
विज्ञापन
 Sapna Chaudhary controverisal life
सपना चौधरी के डांस प्रोग्राम में हुआ हंगामा
जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश कर सुर्खियां बंटोरने वाली मशहूर हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी शुरू से ही विवादों में रही हैं। सपना चौधरी अपनी एक रागनी के कारण विवादों में आई। 17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चक्करपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना चौधरी ने रागनी 'बिगड़ग्या' गाई थी। इस रागिनी के जरिए उन्होंने दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed