{"_id":"95c2020b96dc2cc04cf45fee54807aa6","slug":"salute-to-father-give-colourful-life-to-handicape-son","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकलांग बेटे को सफल बनाने को उठाया ऐसा कदम, सभी चौंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांग बेटे को सफल बनाने को उठाया ऐसा कदम, सभी चौंके
Mon, 22 Jun 2015 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 22 Jun 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
विकलांग बेटे को सफल बनाने को उठाया ऐसा कदम, सभी चौंके
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस पिता को कोटि-कोटि नमन। अशक्त बेटे की जिंदगी में न केवल रंग भरे, बल्कि उसे आत्मनिर्भर बनाने के लिए समय से पहले नौकरी से रिटायरमेंट भी ले ली। रिपोर्टः दीपक शाही, चंडीगढ़
विकलांग बेटे को सफल बनाने को उठाया ऐसा कदम, सभी चौंके
2 of 5
अशक्त सुमित ने होश संभाला तो जिंदगी पहेली बन गई। हौसला डगमगाने लगा लेकिन पिता की उम्मीद ने की ताकत दी। पिता ने ही सहारा दिया। चलने के लिए पिता ने पैर और खाने के लिए हाथ दिए। जिंदगी आगे बढ़ी तो पिता ने टीचर के रूप में पढ़ाई का सपना दिखाकर कुछ करने को कहा। जब बुलंद हौसला मिला तो सुमित ने भी दमखम दिखाया। इसका परिणाम आज सबके सामने है।
विकलांग बेटे को सफल बनाने को उठाया ऐसा कदम, सभी चौंके
3 of 5
सुमित एक सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पिछले तीन साल से सुमित एक आस्ट्रेलियन कंपनी के लिए सॉफ्टवेयर डेवलप कर रहे हैं। 32 वर्षीय सुमित को आज काम से फुरसत नहीं मिलती। इस सफलता के पीछे उनके पिता डीडी मेहता की मेहनत और लगन है। जन्म से शारीरिक रूप से अक्षम सुमित के लिए उनके पिता ने कभी दिन-रात, सुबह-शाम को नहीं देखा। अगर देखी तो सुमित के अंदर आगे बढ़ने की ललक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकलांग बेटे को सफल बनाने को उठाया ऐसा कदम, सभी चौंके
4 of 5
सुमित का कहना है कि मेरे पिता मेरी परछाई है, उन्हीं के प्रयास से आज मुझे शारीरिक अक्षमता नहीं खलती। चाहे कोई पार्टी या कोई बड़ा आयोजन डीडी मेहता अपने बेटे को अपनी गोद में लेकर जाने को शर्मिंदगी नहीं बल्की अपना मान समझते हैं। पिता के प्रयासों की बदौलत सुमित ने प्रोग्राम डेवलप किया है जो संगीत शास्त्रीय संगीत सीखने में मददगार होगा। इसे imusictution पर ऐप और आई पैड के माध्यम से देख सकते हैं। इसका दूसरा वर्जन भी सुमित जल्द लॉन्च करने वाले हैं।
विज्ञापन
विकलांग बेटे को सफल बनाने को उठाया ऐसा कदम, सभी चौंके
5 of 5
सुमित के पिता डीडी मेहता बताते हैं कि जब सुमित म्यूजिक से विशारद कर रहा था, उस समय वे लालड़ू में एक कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात थे। ऑफिस जाते समय सुमित को म्यूजिक क्लास में छोड़ जाते। ऑफिस से लौटते वक्त उसे घर ले जाते थे। लेकिन कई बार काम अधिक होने के कारण सुमित को घर छोड़ने के बाद दोबारा कंपनी में जाते थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।