फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 किलो वजन पीठ पर बांध 100 किमी दौड़ा श्रीओम

Tue, 16 Dec 2014 11:50 AM IST
Updated Tue, 16 Dec 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन

10 किलो वजन पीठ पर बांध 100 किमी दौड़ा श्रीओम

runner shriom try to win limca book of world record
लाखनमाजरा के 36 वर्षीय श्रीओम पुत्र आजाद सिंह ने लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करवाने के लिए कमर पर 10 किलोग्राम वजन बांध कर 100 किलोमीटर दौड़ लगाई और वह भी बिना रुके। 100 किलोमीटर की दौड़ उसने 17 घंटे 50 मिनट में पूरी की। यह उपलब्धि लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

10 किलो वजन पीठ पर बांध 100 किमी दौड़ा श्रीओम

runner shriom try to win limca book of world record
खेल विभाग के कोच कृष्ण सिवाच, सतीश कुमार व राजेंद्र सिंह की देखरेख में असम राइफल्स में तैनात श्रीओम ने रविवार दोपहर दो बजे दौड़ की शुरुआत की थी और सोमवार सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर 100 किलोमीटर की दूरी पार कर ली। वह अपने पिछले रिकॉर्ड से 4 घंटा 10 मिनट पहले पहुंचा।

10 किलो वजन पीठ पर बांध 100 किमी दौड़ा श्रीओम

runner shriom try to win limca book of world record
श्रीओम 12 घंटे तक बिना रुके दौड़ा और उसने 75 किलामीटर दूरी तय की। मकड़ौली टोल प्लाजा के पास दस मिनट का ब्रेक लेकर एक कप चाय व एक अंडा लिया। 16-17 किलोमीटर और दौड़ने के बाद रोहतक में महज गर्म पानी पीया।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 किलो वजन पीठ पर बांध 100 किमी दौड़ा श्रीओम

runner shriom try to win limca book of world record
गोहाना के पास पहुंचने पर तेज हवा के साथ बरसात शुरू हुई तो भी श्रीओम दौड़ता रहा। रुकने लिए कहा गया, उसने जवाब दिया कि हम फौज में इससे ज्यादा मुश्किलों में दुश्मन से लोहा लेते हैं। यदि देश पर दुश्मन हमला कर दे तो मौसम साफ होने का इंतजार नहीं करेंगे। मेरे लिए यह सामान्य बात है।
विज्ञापन

10 किलो वजन पीठ पर बांध 100 किमी दौड़ा श्रीओम

runner shriom try to win limca book of world record
कोच कृष्ण, सतीश और राजेंद्र ने बताया कि श्रीओम की ऐतिहासिक उपलब्धि के पूरे दस्तावेज तैयार किए हैं, जिन्हें लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड संस्था में भेजा जाएगा। इसके बाद वहीं से उसके रिकॉर्ड बनाने की आधिकारिक घोषणा होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed