{"_id":"5afbe2ac4f1c1be5408b5afe","slug":"rules-changed-for-passport-only-ladies-staff-in-phagwara-passport-office","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनोखा ऑफिस, जहां सिर्फ महिलाएं करेगी काम...बस 3 डोक्यूमेंट दीजिए, पासपोर्ट लीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखा ऑफिस, जहां सिर्फ महिलाएं करेगी काम...बस 3 डोक्यूमेंट दीजिए, पासपोर्ट लीजिए
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा(पंजाब)
Updated Thu, 17 May 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
पासपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में एक अनोखा ऑफिस, जहां सिर्फ महिलाएं काम करेंगी। बस तीन डोक्यूमेंट लेकर आइए, कुछ ही दिन में पासपोर्ट आपके हाथ में होगा।
पासपोर्ट ऑफिस
पंजाब के फगवाड़ा में केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने एक अनोखे पासपोर्ट ऑफिस का उद्घाटन किया। यह देश का 192वां पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र है और खासियत ये कि यहां सिर्फ महिलाएं काम करेंगी। इसके पीछे का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। यह पंजाब का छठा केंद्र है। शुरुआत में इस केंद्र में प्रतिदिन 50 आवेदन लिए जाएंगे, जिन्हें भविष्य में बढ़ाया जाएगा।
पासपोर्ट ऑफिस
सांपला ने बताया कि अब लोगों को पासपोर्ट बनाने, रिन्यू करवाने के लिए जालंधर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस केंद्र में पासपोर्ट से संबंधित हर प्रक्रिया पूरी की जाएगी, सिर्फ पासपोर्ट जालंधर से जारी किया जाएगा, जो डाक से आवेदनकर्ता के घर पहुंचेगा। नवांशहर, जालंधर देहाती और कपूरथला की सभी अपॉइंटमेंट फगवाड़ा पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर जालंधर हरमनवीर सिंह गिल ने बताया कि पासपोर्ट ऑफिस के 3 कर्मी केंद्र में काम करेंगे। इसमें पासपोर्ट के फॉर्म, फोटोग्राफ, बायोमेट्रिक के साथ फॉर्म जमा किए जाएंगे। सभी फॉर्म को जालंधर के रीजनल पासपोर्ट ऑफिस में ऑनलाइन भेजने के बाद पासपोर्ट तैयार होने पर फगवाड़ा से ही डिस्पैच किया जाएगा।
विज्ञापन
passport
रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर ने जानकारी दी कि तत्काल पासपोर्ट के लिए अब 'वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट' देने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। नया नियम 25 जनवरी से लागू हो गया है। अब तक, अनुलग्नक एफ (तत्काल के तहत पासपोर्ट के लिए नमूना सत्यापन प्रमाण पत्र) के तहत, तत्काल श्रेणी के पासपोर्ट की सिफारिश करने वाले क्लास 1 अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र जारी करना आवश्यक होता था, अब इसकी जरूरत नहीं होगी।