{"_id":"6a8dcccb36b658b5c7000bcc","slug":"gold-and-silver-unearthed-during-excavation-for-a-panchayat-building-in-kharar-2026-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: पंचायत घर के नीचे निकला सोना-चांदी, मजदूर हुए मालामाल; गांववासियों के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: पंचायत घर के नीचे निकला सोना-चांदी, मजदूर हुए मालामाल; गांववासियों के हाथ खाली
Tue, 25 Aug 2026 10:41 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:41 PM IST
सार
पुराने पंचायत घर की इमारत को गिराकर खुदाई की जा रही थी। इस दौरान जमीन से घड़े जैसी वस्तु निकली जिसमें सोने-चांदी के सिक्के थे। बताया जा रहा है कि मौके पर काम कर रहे मजदूर खजाने को लेकर वहां से चले गए।
विज्ञापन
पंचायत घर की खुदाई में निकला खजाना
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरड़ के नजदीकी गांव घड़ूंआं में पुराने पंचायत घर की इमारत को गिराकर की जा रही खुदाई के दौरान जमीन के नीचे से सोने-चांदी के सिक्के और अन्य कीमती सामान मिलने का मामला सामने आया है। हालांकि, बरामद सामान में वास्तव में क्या-क्या है? इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
घड़े से निकले सोने-चांदी के सिक्के
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय नगर पंचायत घड़ूंआं की जेसीबी मशीन से पुरानी इमारत को गिराकर खुदाई की जा रही थी। इस दौरान जमीन से घड़े जैसी वस्तुएं निकलने की बात सामने आई, जिनमें सोने और चांदी के सिक्के होने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने कथित तौर पर इन सिक्कों को एकत्र कर लिया। इसके अलावा वहां काम कर रहे प्रवासी मजदूरों के बच्चों द्वारा भी बड़ी संख्या में कथित तौर पर सिक्के एकत्र किए जाने की बात सामने आई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद खुदाई वाली जगह पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हैरानी की बात यह रही कि कीमती सामान मिलने की चर्चा के बावजूद कोई अधिकारी तुरंत मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं, जब स्थानीय गांव वाले पहुंचे तो काम पर लगे लोग खजाना समेटकर फरार हो गए थे। हालांकि गांव वाले भी खुदाई वाली जगह पर काफी समय तक अपने स्तर पर सोने-चांदी के सिक्के ढूंढते नजर आए।

पुलिस की मदद से बरामद करवाया जाएगा सरकारी सामान
इस संबंध में जब कार्यकारी अधिकारी घड़ूंआं रवि कुमार जिंदल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि उक्त जगह पर धर्मशाला का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग सरकारी सामान लेकर गए हैं, उनकी तस्वीरें उनके पास पहुंच गई हैं और पुलिस की मदद से उनसे अन्य सामान भी बरामद करवाया जाएगा।मामले में जमीन के नीचे से मिले बताए जा रहे सिक्कों और अन्य सामान की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी कि खुदाई के दौरान वास्तव में क्या-क्या बरामद हुआ था?