फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Daksh Sidhu secured the first position in the 100-meter backstroke.

Chandigarh News: 100 मीटर बैक स्ट्रोक में दक्ष सिद्धू ने पहला स्थान किया हासिल

Wed, 26 Aug 2026 12:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Daksh Sidhu secured the first position in the 100-meter backstroke.
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के खेल विभाग की ओर से सेक्टर-23 के ऑल वेदर स्विमिंग पूल में तीन दिवसीय स्विमिंग प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता 25 से 27 अगस्त तक आयोजित की जा रही है। इसमें अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 तथा विशेष बच्चों की श्रेणियों के लगभग 400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अंडर-19 बॉयज 100 मीटर बैक स्ट्रोक में दक्ष सिद्धू ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-17 बॉयज वर्ग में कनिन शर्मा विजेता रहे। अंडर-17 गर्ल्स में ध्राव्या पुरी ने बाजी मारी। वहीं 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक अंडर-17 बॉयज में युधनीर सिंह और गर्ल्स वर्ग में जपनीत कौर ने स्वर्ण पदक जीता। 100 मीटर बटरफ्लाई अंडर-17 बॉयज में निमिष शर्मा और गर्ल्स वर्ग में ज्योत्सना जैन विजेता रहीं। 100 मीटर फ्रीस्टाइल अंडर-19 बॉयज में प्रिक्षित तथा गर्ल्स वर्ग में रेहत कपूर ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed