फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Patwaris and Kanungos extended their strike by two more days.

Chandigarh-Haryana News: पटवारी और कानूनगो ने दो दिन और बढ़ाई हड़ताल

विज्ञापन
हड़ताल के चलते आज और कल भी प्रभावित रहेंगे काम, डीसीएस का कार्य लटकने के साथ ही विशेष गिरदावरी भी नहीं हो सकी शुरू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पटवारियों और कानूनगो ने हड़ताल दो दिन और बढ़ा दी है। अब राजस्व विभाग से जुड़े काम बुधवार और वीरवार को भी प्रभावित रहेंगे। हड़ताल के चलते राज्य में डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) का कार्य अधर में लटक गया है। 5 अगस्त से 5 सितंबर तक होने वाली विशेष गिरदावरी भी शुरू नहीं हो सकी है।हड़ताल के चलते उन किसानों की चिंता बढ़ गई है जिनकी फसलों का मिलान नहीं हो सका है। अब खरीफ सीजन में मिलान न होने वाली फसलों की खरीद को लेकर बाधा खड़ी हो सकती है। इसके साथ ही नकल, इंतकाल, प्रमाणपत्र आदि कार्य अटकने से भी लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
हरियाणा में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य 14 अगस्त को शुरू हुआ था मगर पटवारी राजस्व विभाग के पोर्टल में तकनीकी खामियां बताते हुए हड़ताल पर चले गए। अभी राज्य में मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर करीब 14.46 लाख एकड़ फसलों का मिलान नहीं हो सका है। 15 सितंबर के बाद पीआर धान और बाजरा मंडियों में पहुंचना शुरू हो जाता है। 1 अक्तूबर से खरीफ की खरीद का भी सीजन शुरू होगा। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के राज्य प्रधान जयबीर चहल व महासचिव सन्नी दहिया ने बताया कि पोर्टल में तकनीकी खामियों दूर करने समेत उनकी अन्य मांगें जब तक पूरी नहीं होंगी तब तक हड़ताल वापस नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन



पटवारियों व कानूनगो की लंबित मांगों के समाधान के लिए सरकार गंभीर है। फसलों के मिलान के लिए डीसीएस के बाद सत्यापन का कार्य होगा।
- डॉ. यशपाल, निदेशक, हरियाणा भू-अभिलेख निदेशालय


किसानों को फसल बिक्री में कोई अड़चन आई तो सरकार होगी जिम्मेदार : रतन
किसान यूनियन के राज्य प्रधान रतन मान का कहना है कि पटवारी व कानूनगो अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। सरकार कृषि विभाग, नंबरदारों आदि दूसरे विभागीय कर्मचारियों की सहायता लेकर गिरदावरी कराए जिससे किसानों को फसल मिलान न होने के कारण फसल बिक्री में बाधाओं का सामना न करना पड़े। यदि किसानों को परेशानी हुई तो इसके लिए सरकार की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed