{"_id":"6a8de738082d9ab451073cdf","slug":"construction-of-road-and-footpath-begins-in-sector-36-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1105911-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सेक्टर-36 में सड़क और पैदल पथ का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सेक्टर-36 में सड़क और पैदल पथ का निर्माण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-36 में हाउस नंबर 205 से हिबिस्कस गार्डन के छोटे गेट तक सड़क निर्माण और पैदल पथ विकास कार्य शुरू हो गया है। करीब 15 लाख रुपये की लागत से होने वाला यह कार्य स्थानीय निवासियों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करेगा।
यह क्षेत्र बरसात के दौरान जलभराव और ऊबड़-खाबड़ रास्ते के कारण लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। खासकर बुजुर्गों और सुबह-शाम सैर करने वालों को आवागमन में दिक्कत होती थी। परियोजना के तहत 40 फीट चौड़ी सड़क पर फर्श की टाइलें लगाई जाएंगी। इसके साथ छह फीट चौड़ा पैदल पथ भी विकसित किया जाएगा। इससे लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक रास्ता मिलेगा।
वार्ड नंबर 24 के पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने इस मांग को नगर निगम के समक्ष कई बार उठाया था। उनके प्रयासों और संबंधित विभागों के समन्वय से कार्य शुरू हुआ है। उपमंडल अधिकारी साहिल ठाकुर ने बताया कि निर्माण कार्य को निर्धारित चार महीने की अवधि से पहले पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।