फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Fraud worth lakhs in the name of a networking company in Punjab

नेटवर्किंग कंपनी के नाम पर लाखों की ठगी: पीड़ित ने दर्ज करवाई शिकायत, रकम वापस मांगने पर दी धमकी

Tue, 25 Aug 2026 07:53 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (पंजाब) Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 25 Aug 2026 07:53 PM IST
सार

शिकायतकर्ता का आरोप है कि निवेश की रकम की रसीद मांगने पर आरोपी टालमटोल करते रहे। साथ ही यह कहकर और लोगों को नेटवर्क से जोड़ने के लिए कहा जाता रहा कि तभी निवेश पर अपेक्षित लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Fraud worth lakhs in the name of a networking company in Punjab
फ्रॉड - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गढ़शंकर थाना क्षेत्र में एक नेटवर्किंग कंपनी के संचालकों पर निवेश के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी करने का मामला सामने आया है। गांव हाजीपुर निवासी  राम पाल पुत्र चरणजीत छावला ने थाना गढ़शंकर में 24 अगस्त 2026 को दी गई दरखास्त में यूगेन होम सोलूशन्स प्राइवेट लिमिटेड  के निदेशकों पर करीब 24 लाख रुपये की ठगी की और  रकम वापस न करने और कथित तौर पर धमकियां देने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार, मई 2024 में कंपनी के निदेशक परविंदर सिंह और हुसन लाल उसके घर आए थे। आरोप है कि दोनों ने कंपनी के नेटवर्किंग कारोबार के बारे में जानकारी देते हुए निवेश पर अच्छा मुनाफा मिलने और आगे अन्य लोगों को जोड़ने पर आय बढ़ने का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन


पहले 1,000 रुपये जमा करवाए 
राम पाल ने शिकायत में बताया कि आरोपियों की बातों पर भरोसा करते हुए उसकी पत्नी सुनीता देवी ने ऑनलाइन माध्यम से शुरुआत में 1,000 रुपये जमा करवाए। इसके बाद उसे आईडी नंबर 53739 जारी किया गया और हर महीने निवेश करने के लिए कहा गया। शिकायत के मुताबिक, नेटवर्किंग मॉडल के तहत राम पाल की आईडी के नीचे कई अन्य लोग भी जुड़े। इनमें सुनीता देवी, ममता रानी, अरविंदर कुमार और अश्वनी कुमार समेत अन्य लोगों के नाम बताए गए हैं। आरोप है कि इन लोगों द्वारा जमा कराई गई रकम भी आरोपियों के कहने पर आगे कंपनी से जुड़े लोगों को दी जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रसीद मांगने पर टालमटोल का आरोप 

शिकायतकर्ता का आरोप है कि निवेश की रकम की रसीद मांगने पर आरोपी टालमटोल करते रहे। साथ ही यह कहकर और लोगों को नेटवर्क से जोड़ने के लिए कहा जाता रहा कि तभी निवेश पर अपेक्षित लाभ मिलेगा। राम पाल के अनुसार, उसकी आईडी से जुड़े लोगों की करीब  24 लाख रुपये की रकम कंपनी के पास जमा हो गई। जब रकम वापस मांगने की बात की गई तो आरोपियों ने कथित तौर पर 27 अप्रैल 2026 को एक लिखित दस्तावेज देकर करीब 5 से 6 महीने में रकम लौटाने का आश्वासन दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में आरोपी इस लिखित आश्वासन से भी मुकर गए और अब रकम लौटाने से इनकार कर रहे हैं। 

धमकी देने का भी आरोप
शिकायत में राम पाल ने आरोप लगाया कि रकम वापस मांगने पर आरोपियों की ओर से कथित तौर पर धमकियां दी गईं और कहा गया कि वे अब कोई रकम वापस नहीं करेंगे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से नेटवर्किंग कारोबार में निवेश के नाम पर लोगों को अधिक मुनाफे का लालच दिया और कई लोगों से रकम एकत्र की।

कई अन्य लोगों ने भी दी शिकायतें
शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी अपनी दरखास्त में दावा किया है कि इसी कंपनी और आरोपियों के खिलाफ गढ़शंकर थाना क्षेत्र के कई अन्य लोगों ने भी 24 अगस्त 2026 को अलग-अलग शिकायतें दी हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी अपनी दरखास्त में दावा किया है कि इसी कंपनी और आरोपियों के खिलाफ गढ़शंकर थाना क्षेत्र के कई अन्य लोगों ने भी 24 अगस्त 2026 को अलग-अलग शिकायतें दी हैं। इनमें परमजीत कौर, वीना रानी, कुलविंदर सिंह, रजनी बाला, सतविंदर कौर, नीलम देवी, राधे श्याम और राकेश कुमार के नाम शामिल हैं। 

इन शिकायतों में अलग-अलग रकम के कथित लेन-देन और ठगी के आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस से सभी मामलों की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने की मांग की है। एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। कंपनी की भूमिका, रकम के लेन-देन और कथित नेटवर्किंग कारोबार की  जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed