AXIS बैंक की कैश वैन से 1.63 करोड़ की लूट, तरीका चौंका देगा
लुधियाना-फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक्सिस बैंक की कैश वैन से एक करोड़ 63 लाख रुपये लूट लिए गए। लूट का तरीका देख पुलिस भी दंग रह गई। देखिए, आप भी।
AXIS बैंक की कैश वैन से 1.63 करोड़ की लूट, तरीका चौंका देगा
लुधियाना के जोधेवाल चेस से एक्सिस बैंक की कैश वैन नकदी लेकर फिरोजपुर और फाजिल्का जाती है। सोमवार सुबह सिक्योरिटी ट्रांस कंपनी की गाड़ी में 1.63 करोड़ की नकदी लेकर पांच सिक्योरिटी गार्ड और ड्राइवर फिरोजपुर और फाजिल्का की एक्सिस बैंक की ब्रांच जा रहे थे।
AXIS बैंक की कैश वैन से 1.63 करोड़ की लूट, तरीका चौंका देगा
वारदात लुधियाना फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर गांव चूहड़ चक्क और किल्ली चाहला के पास हुई। यहां लुटेरों ने पुलिस की वर्दी में फर्जी नाका लगाया था। वैन में के सिक्योरिटी गार्ड से कहा गया, कार के पास सादी वर्दी में आईपीएस अधिकारी खड़े हैं। उनसे बात कर लो और गाड़ी ले जाओ।
AXIS बैंक की कैश वैन से 1.63 करोड़ की लूट, तरीका चौंका देगा
जब गार्ड कार के पास गया तो फर्जी आईपीएस अधिकारी ने उन्हें गाड़ी थाना काउंके कलां ले जाने के लिए कहा। इस पर हथियारबंद लुटेरे भी गाड़ी में सवार हो गए। लुटेरों ने गाड़ी को काउंके कलां सड़क से नानकसर को जाते सुआ रोड पर साइड पर रुकवा लिया और सिक्योरिटी गार्डों को उतार हथियार तान दिए।
AXIS बैंक की कैश वैन से 1.63 करोड़ की लूट, तरीका चौंका देगा
इसी दौरान दो लुटेरों ने वैन से नकदी उतार कर स्विफ्ट डिजायर कार में रखा और सिक्योरिटी गार्डों को वहीं छोड़कर कैश लेकर फरार हो गए। सिक्योरिटी गार्ड ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। फर्जी पुलिसवालों ने गाड़ी को चेक करने के नाम पर लूट की इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया।