फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोटबंदी से खुदरा कारोबार ठप, जानिए 2000 का नोट कैसे बना मुसीबत

Sat, 19 Nov 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 19 Nov 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Retail trade stalled Notbandi, 2000 Know How The trouble
नोटबंदी का असर

देश भर में 500 व 1000 हजार के नोट को बंद किए जाने का असर दिखना शुरू हो गया। नोटबंदी के कारण खुदरा कारोबार ठप होकर रह गया है। खुदरा कारोबार करने वालों के पास ग्राहक ही नहीं आ रहे हैं। अगर कुछ ग्राहक आ रहे हैं तो वह भी 2 हजार का नोट लेकर आ रहे हैं। इसके चलते इन ग्राहकों को दुकानदारों को वापस भेजना पड़ रहा है।  

Retail trade stalled Notbandi, 2000 Know How The trouble
नोटबंदी का असर

करियाना का खुदरा कारोबार करने वाले रमेश चंदर का कहना है कि लोग उस चीज की ही खरीद कर रहे हैं, जिसकी अब घर में बहुत जरूरत है। मात्र खाने का सामान ही बिक रहा है। कास्मेटिक की सेल लगभग ठप हो गई है। सबसे ज्यादा परेशानी 100-200 के सामान के पीछे 2 हजार का नोट देने पर हो रही है। लोग 2 हजार को नोट देकर 200 का सामान लेते हैं। हमारे पास उनको देने के लिए बाकी रुपये नही हैं। इससे या तो ग्राहक वापस जा रहे हैं या फिर उधार सामान जा रहा है। 

Retail trade stalled Notbandi, 2000 Know How The trouble
नोटबंदी का असर - फोटो : ani

गगनदीप इलेक्ट्रिक के गगन कालड़ा का कहना है कि नोटबंदी के कारण 80 प्रतिशत काम ठप हो गया है। लग्जरी प्रोडक्ट की सेल बिल्कुल खत्म हो गई है। अगर किसी के घर का बल्ब खराब हो जाता है तो वग ही मात्र बल्ब खरीदने के लिए आ रहा है। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि लोग 50 रुपये की चीज खरीदने पर 2000 का नोट दे रहे हैं। हम उनको बाकी रुपये देने में असमर्थ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Retail trade stalled Notbandi, 2000 Know How The trouble
नोटबंदी का असर

सब्जी का खुदरा काम करने वाले जगदीप लाली का कहना है कि लोग पहले की तरह खरीदारी नही कर रहे हैं। लोग उन्हें 500 का नोट दे रहे हैं। इस नोट को न लेने पर सब्जी की खरीद भी मात्र 20-50 रुपये तक सीमित होकर रह गई है। हम भी नए नोट न होने के कारण ज्यादा सब्जी नही मंगवा रहे हैं। गुजार करना मुश्किल हो गया है।  

विज्ञापन
Retail trade stalled Notbandi, 2000 Know How The trouble
नोटबंदी का असर

आहलुवालिया इलेक्ट्रानिक के मालिक बलजीत सिंह आहलुवालिया का कहना है कि नोटबंदी ने काम ठप कर दिया है। बाजार में 5 प्रतिशत काम रह गया है। लग्जरी प्रोडक्ट का काम तो 95 प्रतिशत ही ठप हो गया है। लोग टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि खरीदना तो दूर इस बारे में सोच भी नही रहे हैं। सरकार के इस कदम से बाजार का काम 6 माह तक ठीक नहीं हो पाऐगा। सरकार का यह फैसला जल्दबाजी में लिया है, जिससे लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed