फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वंदे मातरम के नारों से गूंजा अटारी बॉर्डर, देखें- बीटिंग रिट्रीट में जवानों का शौर्य, भयजदा हुआ दुश्मन

Tue, 26 Jan 2021 07:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Jan 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
Republic Day 2021: Beating Retreat ceremony at Attari-Wagah border on Republic Day
बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी - फोटो : ANI

गणतंत्र दिवस पर अटारी-वाघा बॉर्डर पर जवानों का शौर्य देखने को मिला। जवानों की बूट की आवाज से दुश्मन भयजदा हो उठा। इस दौरान मौजूद लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। गगनभेदी नारों से पूरा सीमावर्ती क्षेत्र गूंज उठा। बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के दौरान जवानों में जोश हाई दिखा। आइए देखते हैं शौर्य की खूबसूरत तस्वीरें...







 

Republic Day 2021: Beating Retreat ceremony at Attari-Wagah border on Republic Day
बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी - फोटो : ANI

इससे पहले बीएसएफ जवानों ने अधिकारियों की मौजूदगी में मंगलवार सुबह अटारी सड़क सीमा पर तिरंगा लहराया। बल के अधिकारियों ने अटारी सड़क सीमा पर परेड करने वाले जवानों को मिठाई व फलों की टोकरी भेंट की।

Republic Day 2021: Beating Retreat ceremony at Attari-Wagah border on Republic Day
बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी - फोटो : ANI

नहीं हुआ मिठाई का आदान-प्रदान
बीएसएफ ने इस बार भी गणतंत्र दिवस पर पाकिस्तान रेंजर के अधिकारियों के साथ मिठाई का आदान-प्रदान नहीं किया। दोनों देशों के बीच खराब हुए द्विपक्षीय सबंधों में पैदा हुई कटुता के बाद बीते दो वर्ष से धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व के दिनों में दोनों देशो के सीमा रक्षक बलों के बीच दशकों पुरानी यह साझ टूट चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2021: Beating Retreat ceremony at Attari-Wagah border on Republic Day
बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी - फोटो : ANI

बता दें कि साल 2014 में पाकिस्तान में हुए फिदायीन हमले में 61 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद दोनों देशों ने तीन दिन तक बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम को नहीं करने का फैसला लिया था। लेकिन आखिरी मौके पर पाकिस्तान ने अपनी बीटिंग रिट्रीट कर ली थी। समय न होने के कारण भारत इसे नहीं कर सका था।

विज्ञापन
Republic Day 2021: Beating Retreat ceremony at Attari-Wagah border on Republic Day
जवानों को मिठाई सौंपते अधिकारी। - फोटो : ANI

2016 में उड़ी हमले के बाद भी बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी को रद्द कर दिया गया था। वहीं 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान भी बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी नहीं हो सकी थी। अधिकारियों के मुताबिक 1965 और 1971 में भारत-पाक की जंग के दौरान भी यह रिट्रीट नहीं हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed