फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Disregard for the Commission's orders: Order to attach the entire 'Sushma Chandigarh Grande' project.

Chandigarh News: आयोग की आदेशों की अवेहलना,सुषमा चंडीगढ़ ग्रांडे के पूरे प्रोजेक्ट को अटैच करने के आदेश

Thu, 03 Sep 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Disregard for the Commission's orders: Order to attach the entire 'Sushma Chandigarh Grande' project.
चंडीगढ़। उपभोक्ता आयोग ने आदेश के बावजूद ग्राहक को रकम वापस नहीं करने पर जीरकपुर स्थित सुषमा चंडीगढ़ ग्रांडे के पूरे प्रोजेक्ट को कुर्क करने के आदेश दिए हैं। आयोग ने आदेश की तामील के लिए मोहाली के डिप्टी कमिश्नर-कम-कलेक्टर को प्रोजेक्ट की कुर्की कर रकम वसूलने के लिए रिसीवर नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। डीसी को अगली सुनवाई से पहले कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करनी होगी। मामले की अगली सुनवाई 14 सितंबर को होगी।
विज्ञापन

यह फैसला गुजरात के जामनगर निवासी सुमित की शिकायत पर सुनाया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने सुषमा चंडीगढ़ ग्रांडे में 1885 वर्गफुट का फ्लैट बुक कराया था और इसके लिए बिल्डर को 90 लाख रुपये का भुगतान किया था। एग्रीमेंट के मुताबिक बिल्डर को तय समय में फ्लैट का कब्जा देना था, लेकिन समय बीतने के बाद भी कब्जा नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

राज्य उपभोक्ता आयोग ने 20 सितंबर 2024 को शिकायतकर्ता के पक्ष में फैसला सुनाते हुए सुषमा बिल्डटेक को 45 दिन के भीतर फ्लैट का कब्जा देने या 90 लाख रुपये 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ लौटाने के आदेश दिए थे। इसके अलावा मानसिक पीड़ा और मुकदमे के खर्च के लिए 50 हजार रुपये देने को भी कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश के बावजूद बिल्डर द्वारा भुगतान नहीं करने पर शिकायतकर्ता ने आयोग में एग्जीक्यूशन पिटीशन दायर की। सुनवाई के दौरान आयोग ने आदेशों की अवहेलना को देखते हुए अब पूरे प्रोजेक्ट की कुर्की के निर्देश दिए हैं। डीसी मोहाली को रिसीवर के माध्यम से कार्रवाई कर रकम वसूलने और इसकी रिपोर्ट आयोग में पेश करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed