फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fierce contest in District Bar elections; candidates face the test in open session today.

Chandigarh News: जिला बार चुनाव में घमासान, आज खुले सदन में दावेदारों का इम्तिहान

Thu, 03 Sep 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Fierce contest in District Bar elections; candidates face the test in open session today.
चंडीगढ़। जिला बार एसोसिएशन, चंडीगढ़ के 11 सितंबर को होने वाले चुनाव को लेकर जिला अदालत परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद समेत विभिन्न पदों के प्रत्याशी अधिवक्ताओं से संपर्क कर समर्थन जुटाने में लगे हैं। गुरुवार को सभी प्रत्याशियों को खुले सदन में बार सदस्यों के सामने अपना एजेंडा और चुनाव लड़ने का उद्देश्य रखने का मौका मिलेगा। अपने प्रत्याशी को जानें कार्यक्रम प्रथम तल स्थित जेंट्स बार रूम में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होगा।
विज्ञापन

सभी प्रत्याशियों को मतपत्र में नाम के क्रम के अनुसार बोलने का अवसर मिलेगा। वरिष्ठ कार्यकारी सदस्यों के प्रत्याशियों को दो मिनट, कनिष्ठ कार्यकारी सदस्यों को तीन मिनट और अन्य पदों के प्रत्याशियों को चार मिनट दिए जाएंगे।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर चार चेहरे
अध्यक्ष पद पर ए.एस. गुजराल, गगन अग्रवाल, रविंदर सिंह बस्सी (जॉली) और सुनील नारंग मैदान में हैं। चारों प्रत्याशी लगातार अधिवक्ताओं से संपर्क कर रहे हैं। चार दावेदार होने से वोटों का समीकरण भी अहम माना जा रहा है। खुले सदन में अब प्रत्याशियों के एजेंडे और प्राथमिकताओं पर बार सदस्यों की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों पर भी सीधा मुकाबला
उपप्रधान (सामान्य) पद पर अभय जोशी और धर्मिंदर सिंह आमने-सामने हैं। महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित उपप्रधान पद पर गीतांजलि वाधवा और प्रतिभा भंडारी के बीच मुकाबला है। सचिव पद के लिए नरेश कुमार और तेजविंदर सिंह गिल मैदान में हैं। संयुक्त सचिव पद पर पुष्पिंदर सिंह, सुनील कुमार पांडे और सुरभि यादव दावेदार हैं। खजांची पद के लिए प्रतीक गर्ग और पुनीत छाबड़ा चुनाव लड़ रहे हैं। महिला आरक्षित पुस्तकालय सचिव पद पर नीता कुमारी और उषा आमने-सामने हैं।
पांच कनिष्ठ कार्यकारी पद, 12 उम्मीदवार
कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों के पांच पदों के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें दो पद महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित हैं। प्रत्याशियों में अखिल अरोड़ा, अलका अरोड़ा, अनीता रानी, धीरज कुमार, ईशान गोयल, इशमनजीत कौर, पल्लवी शर्मा, राजेश ढाकर, रितिका बजाज, सुनील कुमार, स्टालिनजीत सिंह और विश्वास कुमार शामिल हैं।

संशोधित मतपत्र जारी
चुनाव समिति की ओर से संशोधित मतपत्र जारी किया जा चुका है। मतदाताओं को पसंद के प्रत्याशी के नाम के सामने दिए बॉक्स में स्पष्ट निशान लगाने का निर्देश दिया गया है। चमन लाल रिटर्निंग अधिकारी हैं। सुनील बिलगा, मंदीप कुमार, डॉ. सुशीला भारद्वाज और अमरजीत सिंह गुज्जर सहायक रिटर्निंग अधिकारी हैं। आज खुले सदन के बाद चुनावी माहौल और गर्म होने की उम्मीद है। 11 सितंबर को मतदान के साथ जिला बार एसोसिएशन की नई टीम का फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed