करीब 19 साल लंबी लड़ाई लड़कर जाने-माने पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को कबूतरबाजी मामले में सजा दिलाने वाले पटियाला के गांव बलवेड़ा निवासी बख्शीश सिंह पर इस पूरे संघर्ष के दौरान दबाव भी डाला और उन्हें धमकी भी मिली, मगर वह झुके नहीं। अमर उजाला के साथ खास बातचीत में बख्शीश सिंह ने भावुक होते कहा कि परिवार वाले अक्सर इन धमकियों व दबाव से घबराकर उन्हें पीछे हटने को समझाते थे लेकिन उन्होंने मन में ठान रखी थी कि जिन लोगों ने उन्हें इतना बड़ा धोखा दिया है, उन्हें अदालत से सजा दिलाकर ही दम लेंगे। बख्शीश सिंह ने कहा कि आज वह बहुत खुश हैं, वाहेगुरु ने उनकी सुन ली और उनकी मेहनत व वर्षों के संघर्ष का फल उन्हें दे दिया। बख्शीश सिंह ने कहा कि परिवार वाले भले ही डर जाते थे लेकिन उनके मन में कभी भी केस को लेकर पीछे हट जाने का विचार नहीं आया।
इनसाइड स्टोरी: दलेर मेहंदी को जेल पहुंचाने वाले शख्स की कहानी, दबाव और धमकी के आगे झुके नहीं, खुद बताई पूरी कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन बेचकर और उधार लेकर दलेर मेहंदी को दिए थे 13 लाख रुपये
अपने साथ हुए धोखे बारे बख्शीश सिंह ने बताया कि वह पटियाला के गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में माथा टेकने जाते थे, वहां उनकी दलेर मेहंदी के एक रिश्तेदार के साथ मुलाकात हो गई। धीरे-धीरे जान-पहचान हो गई और उसने दलेर मेहंदी के जरिये उसे कनाडा भिजवाने का वादा किया। बाद में दलेर व उनके भाई शमशेर सिंह से मुलाकात हुई। इन दोनों ने उसे अपने ग्रुप का सदस्य बनाकर कनाडा भेजने का झांसा दिया।
सौदा 12 लाख में हुआ लेकिन बाद में दोनों मेहंदी भाई पांच लाख और मांगने लगे। सौदा 13 लाख रुपये में तय हो गया। इस पैसे को जुटाने के लिए उन्होंने अपनी जमीन बेची और रिश्तेदारों से उधार भी लिया। बाद में 13 लाख रुपये उन्होंने किश्तों में नकद दिलेर मेहंदी को दिल्ली व उनके भाई को पटियाला में दिया था। आरोपियों ने न उन्हें कनाडा भेजा और न ही पैसे वापस किए। इसके बाद उन्होंने पटियाला के सदर थाने में केस दर्ज कराया।
दलेर हाईकोर्ट गया, तो वहां भी लडूंगा
बख्शीश सिंह ने कहा कि दलेर मेहंदी अब इस मामले में राहत पाने के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट जा सकता है लेकिन वह वहां भी उसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे, क्योंकि दिलेर ने पैसों का नहीं, बल्कि उनके विश्वास का कत्ल किया था। इसे वह सहन नहीं कर सकते।
क्या था मामला
19 सितंबर 2003 को पटियाला पुलिस ने बख्शीश सिंह की शिकायत पर दिलेर मेहंदी व उनके भाई शमशेर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसके बाद दोनों भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी की 35 अन्य शिकायतें आई थीं। इनके तहत शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि दोनों भाइयों ने उन लोगों को गैरकानूनी ढंग से यूएस भेजने का झांसा देकर मोटी रकम वसूली है।