फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Daler Mehndi Case: कभी टैक्सी चलाते थे दलेर मेहंदी, यशराज बैनर से ले चुके हैं पंगा, इन गायकों का भी विवादों से नाता

Fri, 15 Jul 2022 05:56 AM IST
ajay kumar सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 Jul 2022 05:56 AM IST
विज्ञापन
Daler Mehndi case: Punjabi singers have an old relationship with controversies
दलेर मेहंदी को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

पंजाबी गायकों की लंबी फेहरिस्त है, जिनका विवादों से नाता रहा है। पटियाला की अदालत ने दलेर मेंहदी की दो साल की सजा बरकरार रखी है। उनके भाई मीका सिंह, सुखविंदर पंछी और सुक्खा दिल्लीवाला का नाम भी मानव तस्करी में सामने आ चुका है। अर्शदीप सिंह चोटिया को तो सजा भी हो चुकी है। पंजाब के नामवर गायक रहे सुक्खा दिल्लीवाला मानव तस्करी और कबूतरबाजी के आरोप में तिहाड़ जेल जा चुका है। पंजाब के गायक नछत्तर गिल पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हो चुका है। इनके अलावा केएस मक्खन पर हेरोइन तस्करी के मामले दर्ज हो चुके हैं। पंजाबी गायक राज बलराज पर डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को धमकाने का आरोप लगा था। संगीत की दुनिया में आने से पहले दलेर मेहंदी न्यूयार्क में टैक्सी चलाते थे। एक गाने को लेकर उन्होंने यशराज फिल्म्स पर भी केस दर्ज कराया था।

Daler Mehndi case: Punjabi singers have an old relationship with controversies
पुलिस की गिरफ्त में दलेर मेहंदी। - फोटो : फाइल फोटो

किसी समय विदेश में लोगों को अवैध रूप से भेजने का कारोबार पंजाब की गायकी के रास्ते से होकर निकलता था। गायक अपने ग्रुप में युवाओं को लेकर विदेश जाते थे और वहां गायब कर देते थे, जिसमें लाखों करोड़ों के वारे न्यारे होते थे। बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह अपने हिट गानों के लिए जाने जाते हैं लेकिन उन पर आरोप लगे थे कि वो पैसे देकर अपने गाने के व्यूज बढ़वाते हैं। 

Daler Mehndi case: Punjabi singers have an old relationship with controversies
दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया

आरोप था कि बादशाह ने 74 लाख रुपये देकर अपने गाने के लिए 72 लाख व्यूज खरीदे। इस सिलसिले में मुंबई पुलिस ने बादशाह से पूछताछ भी की थी। पॉपुलर रैपर और सिंगर हनी सिंह पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने मारपीट और यौन हिंसा के सनसनीखेज आरोप लगाए थे। हनी सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा की धाराओं में केस दर्ज किया गया था।पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के छोटे भाई मीका सिंह कुछ लोगों को विदेश भेजने के मामले में काफी चर्चा में रहे, हालांकि मीका ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इन्कार कर दिया था। इसके अलावा मीका विदेशी करेंसी के मामले में चर्चा में रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Daler Mehndi case: Punjabi singers have an old relationship with controversies
दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाबी गायक अर्शदीप सिंह चोटिया को तो मानसा कोर्ट ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में एक साल की सजा सुनाई थी। जुलाई 2011 में कबूतरबाजी के मामले में पंजाबी पॉप गायक सुखविंदर मान को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। अमेरिकी दूतावास ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 2 लाख रुपये लेकर पंजाब की रहने वाली अनीता नामक महिला का पति बनकर उसे अवैध तरीके से विदेश भेजा। गैंगस्टरों के हाथों जान गंवाने वाले सिद्धू मूसेवाला पर भी पुलिस लाइन में सरकारी गन से निशानेबाजी का मामला दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन
Daler Mehndi case: Punjabi singers have an old relationship with controversies
दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया

टैक्सी चलाते थे दिलेर मेहंदी, बन गए स्टार, यशराज बैनर से ले चुके हैं पंगा
पंजाबी पॉप और बॉलीवु़ड सिंगर दलेर मेहंदी ने एक से बढ़कर एक धमाकेदार गाने गाए हैं। मेहंदी के गाने ‘बोलो तारा रारा’ और ‘तुनक तुनक’ आज भी जब बजते हैं तो लोग मस्ती में थिरकने लगते हैं। 1995 में दलेर का पहला गाना आया था। इसके बाद तो अमिताभ बच्चन ने खुद 1997 में उन्हें अपने साथ काम करने के लिए बुलाया था। संगीत की दुनिया में आने से पहले दलेर मेहंदी न्यूयार्क में टैक्सी चलाने का काम करते थे। यशराज बैनर तले बनी अभिषेक बच्चन, बॉबी देओल, लारा दत्ता और प्रीति जिंटा जैसे सितारों की फिल्म ‘झूम बराबर झूम’ को लेकर दलेर मेहंदी ने यशराज फिल्म्स पर केस कर दिया था। दलेर ने आरोप लगाया था कि यशराज ने उनकी आवाज के बदले गाने में शंकर महादेवन की आवाज लगा दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed