PICS: जिनके लिए जान गंवा दी, वे दो हफ्ते में भूले
फायर फाइटर रविंदर शर्मा ने सेक्टर-17 की नाइलिट इमारत में लगी आग बुझाने में अपनी जान गवां दी, लेकिन उसके भोग पर प्रशासन और नगर निगम का कोई भी अधिकारी उनके बेटे को नौकरी का आश्वासन देना तो दूर श्रद्धांजलि देने तक के लिए नहीं आ सका।
PICS: जिनके लिए जान गंवा दी, वे दो हफ्ते में भूले
सेक्टर-17 का भी कोई व्यापारी मौजूद नहीं रहा, जबकि रविंदर शर्मा यहां की इमारत में लगी आग को बुझाते हुए ही शहीद हुए।
PICS: जिनके लिए जान गंवा दी, वे दो हफ्ते में भूले
वहीं नगर निगम के मेयर हरफूल चंद कल्याण, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल, सीनियर डिप्टी मेयर हीरा नेगी, वार्ड पार्षद सतप्रकाश अग्रवाल, दर्शन गर्ग, भाजपा पार्षद सतिंद्र सिंह, अकाली पार्षद मलकीयत सिंह, कांग्रेस नेता रामपाल शर्मा आदि इस दौरान मौजूद रहे।
PICS: जिनके लिए जान गंवा दी, वे दो हफ्ते में भूले
मेयर हरफूल चंद कल्याण ने भी भोग कार्यक्रम में रविंदर के बेटे को नौकरी देने की सीधे तौर पर कोई घोषणा नहीं की, जबकि परिवार और गांव के लोगों को इस तरह की उम्मीद थी।
PICS: जिनके लिए जान गंवा दी, वे दो हफ्ते में भूले
रविंदर शर्मा के साथ काम करने वाले एयरफोर्स के कर्मचारी संदीप वर्मा ने नगर निगम के मेयर और पार्षदों को कहा कि, प्लीज इस परिवार के लिए कुछ करो।