रेप पीड़िता नाबालिग ने खुद को जिंदा जला डाला, तस्वीरें
छह माह पहले रेप की शिकार नाबालिग ने खुद को जिंदा जला डाला। शव परिजनों को मिला, लेकिन अंतिम संस्कार न हुआ। देखिए, पूरा मामला।
रेप पीड़िता नाबालिग ने खुद को जिंदा जला डाला, तस्वीरें
वारदात, हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की है। आज पूरा दिन उसके अंतिम संस्कार करवाने के लिए पुलिस प्रशासन माथापच्ची करता रहा। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया था, लेकिन परिजनों व रिश्तेदारों ने मृतका के शव को गांव की ही चौपाल में रखकर अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया।
रेप पीड़िता नाबालिग ने खुद को जिंदा जला डाला, तस्वीरें
मृतका के दादा, दादी, मां व नाना ने शनिवार सुबह ही कह दिया था कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वह संस्कार नहीं करेंगे। मामले को बिगड़ता देख एसपी ने मृतका के परिजनों को बुलाकर समझाने का प्रयास भी किया और उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया, लेकिन मृतका के परिजन इसी बात पर अड़े रहे कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा वह संस्कार नहीं करेंगे।
रेप पीड़िता नाबालिग ने खुद को जिंदा जला डाला, तस्वीरें
बाद में परिवार के लोगों के साथ साथ काफी संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए गांव बड़शामी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। समाचार लिखे जाने तक मृतका के परिजनों ने शव को गांव की चौपाल में रखा हुआ था।
रेप पीड़िता नाबालिग ने खुद को जिंदा जला डाला, तस्वीरें
गांव बड़शामी में 20 फरवरी को नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया था, जिसकी शिकायत लाडवा थाने में दी गई थी। शिकायत के आधार पर उस समय पुलिस ने प्रवीण कुमार, मंगत राम, राम कुमार व राजेश के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया था। उस समय पुलिस ने प्रवीण व मंगत राम को तो गिरफ्तार कर लिया जो फिलहाल जेल में बंद है। वहीं अपनी जांच में राजेश व राम कुमार को बाहर निकाल दिया था।