फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: रामलीला का मंचन आज से शुरू, स्टेज और ग्राउंड को किया गया सैनिटाइज

Wed, 14 Oct 2020 11:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 14 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Ramlila will start from today in Chandigarh
साजो सामान को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया। - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-7 के नवयुग रामलीला कमेटी के स्टेज पर गुरुवार से मंचन शुरू हो जाएगा। पहले दिन रावण वेदवती संवाद से रामलीला का मंचन शुरू होगा। रामलीला कमेटी के पदाधिकारी बुधवार को पूरा दिन स्टेज और ग्राउंड को ठीक करने में लगे रहे।

Ramlila will start from today in Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला

स्टेज और ग्राउंड को सैनिटाइज किया गया। रावण की भूमिका निभाने वाले कलाकार मोहित कुमार ने बताया कि रामलीला मंचन से पहले स्टेज तैयार हो जाएगा। ड्रेस व अन्य सामग्रियों को ठीक कर लिया गया है। रामलीला का मंचन सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार सामाजिक दूरी के साथ किया जाएगा।

Ramlila will start from today in Chandigarh
chandigarh - फोटो : अमर उजाला

रामलीला कमेटियों को देरी से अनुमति मिलने के कारण स्टेज बनाने और अन्य व्यवस्थाओं को करने में मुश्किल आ रही है। इसलिए कई रामलीला कमेटियां देर से मंचन शुरू कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramlila will start from today in Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला

आजाद ड्रामाटिक क्लब सेक्टर-20 के प्रधान गुलशन कुमार ने बताया कि शनिवार या रविवार को रामलीला मंचन शुरू होगा। अनुमति देरी से मिलने के कारण स्टेज तैयार करने के अलावा अन्य काम में देरी हो सकती है। संभावना है रामलीला मंचन की शुरुआत रविवार को हो सकती है।

विज्ञापन
Ramlila will start from today in Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ रामलीला कमेटी सेक्टर-22 नेहरू पार्क के निर्देशक संजय शर्मा ने कहा कि कमेटी स्टेज बनाने में जुट गई है। कोशिश है कि शुक्रवार से रामलीला का मंचन शुरू कर दें लेकिन तैयारी नहीं हुई तो शनिवार को पक्का शुरू होगा। उन्होंने कहा कि स्टेज बनाने और ग्राउंड को ठीक करने में समय लग रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed