फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020 में खेलने वाली तीनों खिलाड़ियों से विशेष बातचीत, काशवी बोलीं- बेहतरीन प्रदर्शन मेरा लक्ष्य

Mon, 12 Oct 2020 11:11 AM IST
खुशबू गोयल संजीव पंगोत्रा, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 12 Oct 2020 11:11 AM IST
सार

  • स्मृति मंधाना की टीम ट्रेब्लेजर्स में जलवा बिखरेंगी काशवी गौतम और हरलीन देयोल
  • हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम सुपरनोवॉज से खेलेंगी तानिया भाटिया
  • बीसीसीआई ने महिला आईपीएल 2020 के खिलाड़ियों और टीमों की घोषणा की

विज्ञापन
Womens IPL 2020: Kashvee Gautam, Taniya Bhatia, Harleen Deol
महिला आईपीएल - फोटो : सोशल मीडिया
4 नवंबर से यूएई में हो रहे महिला आईपीएल में सिटी के तीन स्टार क्रिकेटर तानिया भाटिया, हरलीन देयोल और काशवी गौतम अपने जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं।
Womens IPL 2020: Kashvee Gautam, Taniya Bhatia, Harleen Deol
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
तानिया भाटिया और हरलीन कौर पिछले सीजन में भी आईपीएल वुमन टीम का हिस्सा रहीं, वहीं काशवी गौतम का चयन पहली बार किया गया है। रविवार को बीसीसीआई ने महिला आईपीएल 2020 के खिलाड़ियों और उनकी टीमों के नामों की घोषणा कर दी। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम सुपरनोवॉज से तानिया भाटिया खेलेंगी। वहीं स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम ट्रेब्लेजर्स से हरलीन देयोल और काशवी गौतम अपना जलवा दिखाएंगी। महिला आईपीएल (टी-20 चैलेंज) 4 से 9 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा। इसमें हिस्सा लेने वाली सभी चयनित महिला क्रिकेटर 13 अक्तूबर को मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगी। अमर उजाला से तीनों क्रिकेटरों और परिवार के लोगों ने खास बातचीत की।
Womens IPL 2020: Kashvee Gautam, Taniya Bhatia, Harleen Deol
परिवार के साथ काशवी गौतम - फोटो : अमर उजाला
मौके का फायदा उठाते हुए बेहतर प्रदर्शन करूंगी
आईपीएल में खेलने से काशवी गौतम के परिवार में खुशी का माहौल है। मां सीमा शर्मा और पिता सुदेश कुमार ने कहा कि बेटी की कड़ी मेहनत आज रंग लाई है। वहीं काशवी गौतम ने कहा कि मुझे पता था कि अगर बेहतर प्रदर्शन करूंगी तो एक दिन आईपीएल जरूर खेलूंगी, लेकिन इतनी जल्दी मौका मिलेगा इसके बारे में सोचा नहीं था। इस मौका का फायदा उठाते हुए बेहतर प्रदर्शन करूंगी।

प्रदर्शन एक नजर में..
यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से मान्यता मिलने के बाद अंडर-19 वनडे टीम की ओर से खेलते हुए काशवी ने 3 मैचों में 18 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा अरुणाचल के खिलाफ 4.5 ओवर में 1 मेडन और 12 रन देकर 10 विकेट चटकाकर एक पारी में 10 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है। इसी मैच में उन्होंने बल्ले से भी जौहर दिखाते हुए नाबाद 49 रनों की पारी भी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Womens IPL 2020: Kashvee Gautam, Taniya Bhatia, Harleen Deol
परिवार के साथ हरलीन देओल - फोटो : अमर उजाला
दोबारा मौका मिलने से काफी उत्साहित हूं
हरलीन देयोल ने कहा कि महिला आईपीएल का यह मेरा दूसरा सीजन हैं।  पिछले सीजन वाली ट्रेब्लेजर्स टीम से दोबारा खेलने का मौका मिला है। इस बार आईपीएल भारत की जगह यूएई में हो रहा है। इसके लिए काफी उत्सुक हूं। हरलीन के परिवार में भी खुशी का माहौल है। मां चरणजीत कौर ने बेटी पर गर्व जताते हुए कहा कि वह काफी मेहनती है। लॉकडाउन भी उसका हौसला पस्त नहीं कर पाया। कई-कई घंटे अकेले की घर के बरामदे में अभ्यास करती रही।

हरलीन का प्रदर्शन
उन्होंने इग्लैंड के खिलाफ मुबंई में फरवरी 2019 में हुए वनडे में डेब्यू किया। साथ ही टी-20 में भी इग्लैंड के खिलाफ मार्च, 2019 ही डेब्यू किया था। अभी तक टी-20 में 5 मैचो में 4 पारियों के दौरान 46 रन बनाए और 3 विकेट झटके। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 13 रन देकर 2 विकेट है।
विज्ञापन
Womens IPL 2020: Kashvee Gautam, Taniya Bhatia, Harleen Deol
मम्मी के साथ तानिया भाटिया - फोटो : अमर उजाला
पिछले सीजन की गलतियों से बहुत कुछ सीखा
सुपरनोवॉज की टीम में शामिल हुई तानिया भाटिया ने कहा कि पिछले सीजन में हुई गलतियों को इस सीजन में ठीक करने का पूरा प्रयास रहेगा। पिछले सीजन में दो ही मैच मौका मिला था।

प्रदर्शन
महिला टी-20 में अब तक 22 खिलाड़ियों को स्टंप कर चुकी हैं। विकेट के पीछे सबसे ज्यादा 31 कैच पकड़ चुकी हैं। पिछले दो सालों से भारतीय महिला क्रिकेट सीनियर टीम की अहम मेंबर हैं। टी-20 वर्ल्ड कप खेल चुकी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed