फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम रहीम का इस जगह से बेहद खास कनेक्शन, हनीप्रीत यहीं पर मिलेगी!

Fri, 22 Sep 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Fri, 22 Sep 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
ram rahim special connection to nepal, honeypreet may be in nepal dera
हनीप्रीत इन्सां
साध्वी रेप केस में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम का इस जगह से खास कनेक्शन है, और हो न हो हनीप्रीत भी यहीं पर मिलेगी!
ram rahim special connection to nepal, honeypreet may be in nepal dera
Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
ये जगह कोई और नहीं, वहीं नेपाल है जहां पर हनीप्रीत को तलाशा जा रहा है। नेपाल में राम रहीम के सच्चा सौदा का वह डेरा है, जिसे राम रहीम ने 2015 में खुद शुरू किया था। नेपाल में भूकंप आने के बाद राम रहीम ने इस डेरे को शुरु किया है। नेपाल की राजधानी काठमांडू से राम रहीम का डेरा नुवानकोट करीब 160 किलोमीटर दूर है। यहां के लोग कहते हैं कि हनीप्रीत राम रहीम के साथ यहां आया करती थी।
ram rahim special connection to nepal, honeypreet may be in nepal dera
Ram Rahim With Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
बता दें कि 25 अगस्त को राम रहीम को रोहतक जेल तक छोड़ने के बाद हनीप्रीत गायब है। उसके नेपाल में छिपे होने की बात कही जा रही है। हालांकि नेपाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि तलाशी में हनीप्रीत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। मोरंग जिले के पुलिस अधिकारी अरुण बीसी ने कहा कि हनीप्रीत का नेपाल में छिपना आसान नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि हनीप्रीत दूसरे किसी देश में भी जा सकती है। इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ram rahim special connection to nepal, honeypreet may be in nepal dera
हनीप्रीत इंसा, आदित्य इंसा
नेपाल पुलिस बोली- भारतीय पुलिस ने संपर्क नहीं किया
भारतीय मीडिया में भले ही हनीप्रीत के नेपाल भाग जाने की खबरें चल रही हों लेकिन इस मामले में भारतीय पुलिस ने अब तक नेपाल से कोई संपर्क नहीं किया है। नेपाल पुलिस के उच्च अधिकारियों का कहना है कि उन्हें भारतीय मीडिया में प्रकाशित खबरों के जरिये हनीप्रीत के नेपाल में होने की बात का पता चला है, लेकिन भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर इस मामले में कोई संपर्क नहीं किया गया है।
विज्ञापन
ram rahim special connection to nepal, honeypreet may be in nepal dera
Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
उच्च अधिकारियों का कहना है कि कुछ भारतीय छिपने के लिए नेपाल चले आते हैं यह बात सही है, लेकिन हनीप्रीत नेपाल में छिपी है या नहीं इस बारे में वे कुछ नहीं कह सकते। अधिकारियों ने इस बात की भी आशंका जताई कि कहीं हनीप्रीत को भारत में सुरक्षित रखने के लिए उसके नेपाल भाग आने की खबरें तो नहीं फैलाई जा रही हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभी सिर्फ अंधेरे में तीर चलाया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed