{"_id":"59af88bf4f1c1b5f078b47ba","slug":"ram-rahim-sentenced-in-sadhvi-rape-case-honeypreet-insan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत की गिरफ्तारी आखिरी क्यों इतनी जरूरी, 3 कारण?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत की गिरफ्तारी आखिरी क्यों इतनी जरूरी, 3 कारण?
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
Updated Fri, 08 Sep 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम रहीम तो अंदर हो गया, लेकिन अब पुलिस के लिए बाबा की 'दुलारी' हनीप्रीत की गिरफ्तारी बहुत जरूरी हो गई है और इसके पीछे तीन कारण सामने आ रहे हैं।
राम रहीम हनीप्रीत
- फोटो : social media
एक तो ये कि हनीप्रीत पर देशद्रोह का केस दर्ज है। उस पर राम रहीम को भगाने के आरोप लगे हैं। हिंसा भड़काने में उसका हाथ होने की बात भी कही जा रही है। दूसरा ये कि हनीप्रीत राम रहीम की राजदार है। इसलिए पुलिस को उससे कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं। तीसरा कारण ये कि हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा की तलाशी के आदेश जारी कर दिए हैं। निशानदेही के लिए हनीप्रीत का साथ होना बहुत जरूरी है, क्योंकि वह डेरे के बारे में बहुत कुछ जानती है।
‘हनीप्रीत’ इंसा गिरफ्तार
- फोटो : self
हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत को चार लोगों के हवाले किया था। विकास कुमार निवासी फतेहाबाद, संजय पुत्र रामजीदास निवासी आर्यनगर रोहतक, वेदप्रकाश पुत्र छोटूराम निवासी राजली हिसार और जितेंद्र कुमार पुत्र फकीरचंद निवासी किला कॉलोनी झज्जर। हरियाणा पुलिस को हनीप्रीत के साथ उन सभी लोगों की भी तलाश है, जिन्होंने इस बीच हनीप्रीत को शरण देने का काम किया है। पुलिस इन शरणदाताओं पर भी मुकदमा दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honeypreet Insan
गौरतलब है कि राम रहीम को रोहतक तक पहुंचाने के बाद हनीप्रीत गायब हो गई। इधर सरकार ने उसके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करके लुकआउट नोटिस जारी कर दिया, लेकिन हनीप्रीत कोई सुराग नहीं लग पाया है। देश भर में उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह आशंकाएं भी लगातार जोर पकड़ रही हैं कि हनीप्रीत नेपाल भाग गई है। बहरहाल अभी उसे पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
Honeypreet Insan
डीजीपी ने बताया कि राम रहीम के जेल आने के बाद हनीप्रीत को जेल से वापस भेज दिया गया था। फिर चर्चा हुई थी कि जेल से आने के बाद हनीप्रीत आर्य नगर में एक डेरा प्रेमी के घर पर रुकी थी। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने हनीप्रीत के मोबाइल की लोकेशन भी खंगाली है। उसके मोबाइल की अंतिम लोकेशन दिल्ली के नजफगढ़ में मिली है। इसके बाद से ही उसका मोबाइल नंबर बंद है।