कभी डेथ वारंट साइन करके दुनिया को हिलाकर रख दिया था, वो दिलेर शख्स एक बार फिर महा 'संग्राम' को तैयार है और इस बार नया इतिहास रचने का दावा है।
2 of 7
इंटरनेशनल पहलवान संग्राम सिंह
दरअसल दक्षिण अफ्रीका में डेथ वारंट फाइट और पिछले साल साउथ अफ्रीका में फाइट जीतने वाले रोहतक के रेसलर और अभिनेता संग्राम सिंह एक साल बाद फिर से रिंग में उतरेंगे। डेथ वारंट की फाइट जीतकर डब्ल्यूडब्ल्यूपी कॉमनवेल्थ चैंपियन बनने वाले संग्राम इस बार भी कुश्ती में नया इतिहास लिखेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब कोई रेसलर तीन-तीन मिनट के छह राउंड तक रिंग में रहकर अपने प्रतिद्वंद्वी को टक्कर देगा।
3 of 7
इंटरनेशनल पहलवान संग्राम सिंह
मूलरूप से मदीना गांव के रहने वाले संग्राम सिंह की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। बचपन से लेकर जवानी तक बीमारी के बावजूद संग्राम रेसलिंग की दुनिया के बादशाह बन गए। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 15 सितंबर को फर्स्ट केडी जाधव मेमोरियल इंटरनेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें एक से बढ़कर एक दिग्गज रेसलर भाग लेंगे। इस चैंपियनशिप में संग्राम सिंह का मुकाबला अमेरिका के रेसलर केविन रेडफोर्ड से होगा।
4 of 7
इंटरनेशनल पहलवान संग्राम सिंह
चैंपियनशिप की खास बात यह होगी कि अभी तक कुश्ती में तीन-तीन मिनट के छह राउंड होते हैं, लेकिन इसमें रेसलर को तीन-तीन मिनट के छह राउंड खेलने होंगे। यानी कि 18 मिनट तक रिंग में रहना होगा। हर राउंड के बाद 45 सेकेंड का रेस्ट दिया जाएगा। कुश्ती को और अधिक ग्लैमर बनाने के लिए यह प्रयोग किया गया है। इतने समय तक रिंग में रहने के लिए रेसलर को ज्यादा ताकत और स्टेमिना रखना होगा। जबकि दर्शकों के लिए किसी रोमांच से कम नहीं होगा।
5 of 7
इंटरनेशनल पहलवान संग्राम सिंह
ओलंपिक के पहले गोल्ड मेडलिस्ट केडी जाधव के नाम पर होने वाली इस चैंपियनशिप का दूरदर्शन पर लाइव प्रसारण होगा। गौरतलब है कि संग्राम ने 2016 में साउथ अफ्रीका के रेसलर अनानजी को हराकर भी फाइट जीती थी। इसके बाद अब वह अगले माह रिंग में आएंगे। संग्राम फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।