राम रहीम को सलाखों के पीछे गए एक महीना हो गया है और देखिए जेल की जिंदगी ने बाबा को क्या से क्या बना दिया, जानकर कोई भी यकीं नहीं कर पाएगा।
जेल में रहते हुए एक महीने में राम रहीम के व्यवहार में काफी बदलाव की बात जेल प्रशासन से जुड़े सूत्रों ने कही है। बैरक में डेरामुखी चुपचाप बैठा रहता है और देर रात तक बैरक में घूमता रहता है।
3 of 5
Ram Rahim
- फोटो : File Photo
हाल ही में राम रहीम को जेल में सब्जी उगाने का काम दिया गया है। उसने 25 सितंबर को जेल में पूरा एक महीना बीत जाने पर सब्जी उगाने के लिए क्यारियां तैयार की हैं। राम रहीम दिन भर में करीब तीन घंटे मजदूरी करता है।
4 of 5
राम रहीम
- फोटो : File Photo
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे वापस बैरक में भेज दिया जाता है। राम रहीम को जेल नियमों के अनुसार एक दिन में 20 रुपये की मजदूरी दी जा रही है। जेल के अंदर राम रहीम अपने परिजनों से मिलने के लिए तरस गया है।
5 of 5
Ram Rahim
- फोटो : File Photo
एक महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, उसकी मां के अलावा कोई भी परिजन उससे मिलने नहीं आया। राम रहीम ने अपने परिजनों के नाम की सूची जेल प्रशासन को भी सौंपी थी। राम रहीम साध्वी रेप केस में 20 साल की सजा काट रहा है।