नए साल के पहले दिन राम रहीम से मिलने के लिए बेटा, बेटी और बहू जेल पहुंची। उन्हें देखकर बाबा भावुक हो गया, लेकिन उन्होंने बड़ी बात कही।
2 of 6
राम रहीम
- फोटो : SOCIAL MEDIA
एक जनवरी 2018 दिन सोमवार को सुनारिया जेल में बंद डेरामुखी गुरमीत से मिलने के लिए उसके परिवार के लोग पहुंचे। 55 मिनट तक उनका परिवार परिसर में रहे। मुलाकात के दौरान राम रहीम ने डेरे में गुरू शाह सतनाम के अवतार दिवस की तैयारी की जानकारी ली।
राम रहीम से मिलने वालों में बेटा जसमीत, बेटी अमरप्रीत, दामाद सानमीत, बेटी चरणप्रीत व पुत्रवधू उसनमीत शामिल रहे। परिवार के लोग 2.25 बजे सुनारिया जेल पहुंचे। वह 55 मिनट तक परिसर में रहे। राम रहीम से उनकी मुलाकात 20 मिनट तक हुई।
सभी ने बाबा को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी और हाईकोर्ट में ठोस पैरवी के चलते राहत की उम्मीद मिलने का भरोसा भी दिया। सूत्रों की मानें तो नए वर्ष के पहले दिन परिवार के सदस्यों से मिलने के दौरान गुरमीत भावुक हो गया और उसके चेहरे पर उदासी भी साफ झलक रही थी।
जानकारों की मानें तो डेरे में 25 दिसंबर से ही अनुयायियों का आना शुरू हो जाता है। 25 जनवरी को गुरु के अवतार दिवस के रूप में मनाया जाता है। राम रहीम के जेल जाने के बाद यह पहला आयोजन है। इसलिए राम रहीम इस आयोजन को पूरी तरह से सफल बनाना चाहता है।