यहां से सीधे वैष्णो देवी के लिए शुरू हुई 6 ट्रेनें, पढ़िए सूची
वैष्णो देवी भक्तों को बड़ी सुविधा देते हुए रेलवे ने सीधे वैष्णो देवी तक 6 ट्रेनें दौड़ा दी हैं। एक सितंबर से इनकी शुरूआत हो गई है। पढ़िए ट्रेनों की सूची। रिपोर्टः कमल सिंह, पानीपत
यहां से सीधे वैष्णो देवी के लिए शुरू हुई 6 ट्रेनें, पढ़िए सूची
ये ट्रेनें पानीपत रेलवे स्टेशन से शुरू हुई हैं। यहां से 6 ट्रेनें अभी तक जम्मू के लिए ही दौड़ती थीं, जो अब कटरा तक जाएंगी। रेलवे का दावा है कि इससे मां के भक्तों का सफर आसान होगा।
यहां से सीधे वैष्णो देवी के लिए शुरू हुई 6 ट्रेनें, पढ़िए सूची
बता दें कि इससे पहले पानीपत से कटरा की तरफ जाने वाली दो ट्रेनें उत्तर संपर्क क्रांति और जम्मूमेल रोजाना दौड़ती है। जबकि स्वराज एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार और वीरवार को छोड़कर सप्ताह में अन्य दिन कटरा की तरफ जाती है।
यहां से सीधे वैष्णो देवी के लिए शुरू हुई 6 ट्रेनें, पढ़िए सूची
ये ट्रेनें हुईं सीधे कटरा तक- 12445-46(उत्तर संपर्क क्रांति -10:08 रोजाना) 14033-34(जम्मू मेल एक्सप्रेस--10.19 रोजाना) 12471-72( स्वराज एक्सप्रेस--6.11 सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार) 12473-74 (सर्वोदय एक्सप्रेस---6.11 रविवार) 12475-76(हापा-जम्मूतवी--6.11 वीरवार)12477-78 (जाम नगर एक्सप्रेस---6.11 बुधवार)
यहां से सीधे वैष्णो देवी के लिए शुरू हुई 6 ट्रेनें, पढ़िए सूची
दिल्ली रेलवे मंडल के पीआरओ अजय माइकल ने बताया कि रेलवे की ओर से करीब आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को कटरा तक कर दिया है। नवरात्रों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इससे रेलयात्रियों को माता वैष्णो के दर्शन करने में सुविधा प्रदान होगी।