ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अब चुटकियों का काम है, वो भी बिना किसी झंझट के। हम आपको बता रहे हैं एक तरीका, बस ये डॉक्यूमेंट्स चाहिए।
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आपको सबसे अपने नजदीकी RTO ऑफिस में जाकर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई करना होगा। इसके लिए 4 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, रेजिडेंस प्रूफ, एज प्रूफ और फिजिकल फिटनेस का सेल्फ डिक्लरेशन होना जरूरी है। यह सभी डोक्यूमेंट नोटरी से अटेस्ट कराने होंगे।
रेजिडेंस प्रूफ के तौर पर आप वोटर आईडी कार्ड, रार्शन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल, पानी बिल, बैंक की पासबुक जिस पर पता लिखा हो, MTNL, BSNL का फोन बिल, का इस्तेमाल कर सकते हैं।
एज प्रूफ के लिए 10 वीं क्लास का सर्टिफिकेट, बर्थ सर्टिफिकेट, पैन कार्ड और CGSH कार्ड मान्य होता है। 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक LMV (लाइट मोटर व्हीकल के लिए) कैटिगरी के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकता है।
अब बताए गए सभी जरुरी कागजात को फॉर्म नम्बर 1, 2 और 3 के साथ भर कर RTO ऑफिस में जमा करवा दें। फॉर्म जमा करने के बाद एक टेस्ट होगा। यह टेस्ट ट्रैफिक नियमों से संबंधित होता है। टेस्ट पास करने के बाद आपको लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस दे दिया जाएगा।