{"_id":"597f02784f1c1b62638b4cfa","slug":"punjab-traders-facing-problem-due-to-gst-goods-services-tax","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"GST के जाल में उलझे देश के कारोबारी, इस वजह से झेलना पड़ा रहा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GST के जाल में उलझे देश के कारोबारी, इस वजह से झेलना पड़ा रहा नुकसान
Tue, 01 Aug 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 01 Aug 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
GST impact
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब से जीएसटी लागू हुआ है, देश भर के कारोबारियों के लिए मुसीबतों का दौर शुरू हो गया है। कारोबारियों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है और इसकी वजह है ये फॉर्म।
2 of 5
GST BILL
दरअसल, हमेशा की तरह पंजाब से भूटान और नेपाल जा रहा माल दस्तावेज न होने के कारण कस्टम अधिकारियों ने सीमा पर ही रोक लिया है। पंजाब से बड़ी संख्या में लुधियाना, जालंधर व अन्य जिलों के कारोबारी अपना माल नेपाल व भूटान भेजते रहे हैं। एक जुलाई को जीएसटी लागू होने से पहले उसमें कोई रुकावट नहीं आती थी। निर्यात पर कोई टैक्स है नहीं। व्यापारियों को सिर्फ फॉर्म एच भरकर देना होता था। उसके बाद उनका माल दोनों देशों को चला जाता था।
3 of 5
जीएसटी
हमेशा की तरह कारोबारियों ने अपना माल भेजा तो शुक्रवार को सीमा पर मौजूद कस्टम अधिकारियों ने उनसे दस्तावेज मांगे, जोकि नहीं थे। इसके बाद माल नेपाल व भूटान जाने की इजाजत नहीं दी गई। इंडस्ट्रियल एंड ट्रेडर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के कनवीनर गुरशरन सिंह ने कहा कि उन्होंने जीएसटी से जुड़े अधिकारियों से बात की है। उनका कहना है कि कारोबारियों को पहले एक बॉन्ड भरना होगा। इसके बाद उनके दस्तावेज बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
GST BILL
गुरशरन सिंह ने कहा कि इन दस्तावेज को दिखाकर ही उनका माल बाहर जा सकेगा, लेकिन इसमें वक्त लगेगा। इसलिए तब तक माल सीमा पर ही रुका रहेगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के पास स्थित नेपाल सीमा और असम में गुवाहाटी से आगे भूटान सीमा पर करीब डेढ़-डेढ़ सौ ट्रक खड़े हैं। इनमें पंजाब के करीब पचास-पचास ट्रक हैं, बाकी सारे देश के व्यापारियों का माल रुका हुआ है। सरकार को पहले इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
5 of 5
जीएसटी बिल
गुरशरन सिंह ने कहा कि वे भूटान और नेपाल को माल निर्यात करते हैं, पहले उस पर कोई टैक्स नहीं लगता था, लेकिन अब जीएसटी के स्लैब के हिसाब से सभी को पहले टैक्स जमा करना होगा। फिर तीन से चार महीने बाद उन्हें अपना रिफंड मिलेगा। इससे कारोबारियों को और ज्यादा निवेश करना पड़ेगा। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली को पत्र भेजा है, साथ ही वित्तमंत्री मनप्रीत बादल से भी मिले हैं। निर्यात होने वाले सामान पर कोई टैक्स नहीं होना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।