{"_id":"597ef7c04f1c1be7708b4c6e","slug":"renowned-singer-mohammad-rafi-life-secret-related-to-1962-indo-china-war","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद रफी की जिंदगी का एक राज, जिसे शायद ही कोई जानता हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहम्मद रफी की जिंदगी का एक राज, जिसे शायद ही कोई जानता हो
Tue, 01 Aug 2017 09:17 AM IST
रमेश शुक्ला सफर/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
रमेश शुक्ला सफर/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Tue, 01 Aug 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रफी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश के महान फनकार मोहम्मद रफी ने 31 जुलाई को दुनिया को अलविदा कहा। आज उनकी पुण्यतिथि पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा राज, जिसे शायद ही कोई जानता हो।
2 of 5
mohammad rafi
मोहम्मद रफी ने 1962 में चीन के खिलाफ अपने गीतों से जंग लड़ी थी। चौंक गए यह बात जानकर, पर ये एक सच है। दरअसल, मोहम्मद रफी चीन के खिलाफ युद्ध लड़ रहे भारतीय सैनिकों का हौसला बढ़ाने के लिए जंग के मैदान पर गए थे। रफी की जीवनी के मुताबिक, चीन ने जब हिंदुस्तान पर हमला किया तो रफी चौदह हजार फुट की ऊंचाई स्थित सांगला गए थे और देशभक्ति के गीत गाकर सैनिकों का हौसला बढ़ाया था।
3 of 5
mohammad rafi
वहीं रफी के चाहने वालों का कहना है कि गायकी को उनकी देन इतिहास के पन्नों में दर्ज रहेगी। लोगों के दिलों में याद रहेगी, लेकिन इस महान नायक का सरकार सम्मान नहीं कर पा रही है। मोहम्मद रफी का नाता गुरुनगरी अमृतसर से है, लेकिन उनको शहर में कोई यादगार नहीं मिल सकी है। ऐसा ही कुछ शहीद उधम सिंह के साथ हुआ। दोनों नायकों को लोग जन्मतिथि और पुण्यतिथि पर याद कर लेते हैं और बाद में भूल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mohammad rafi
ऊधम सिंह के नाम पर चौक बनाकर उनका बुत तो लगा दिया है, लेकिन उन्हें शहीद का दर्जा आज भी सरकारों ने नहीं दिया है। प्यार-मोहब्बत और भक्ति भाव से लबरेज दिलकश गीत गाने वाले मोहम्मद रफी से हर दिन मुलाकात होती है, किसी चौराहे पर चाय की दुकान पर तो कहीं टीवी पर। कहीं शादी के मौके पर तो कहीं मंदिर में। अपनी आवाज से आज भी रफी भले ही जिंदा हैं, लेकिन अमृतसर जिले में आज तक उनके नाम से कोई सरकारी संस्थान नहीं खोला गया है।
विज्ञापन
5 of 5
rafi
गांव में स्मारक तो है लेकिन उसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं। उल्लेखनीय है कि पंजाब के कोटला सुल्तान सिंह गांव में 24 दिसंबर 1924 को हाजी अली मोहम्मद के परिवार में मोहम्मद रफी का जन्म हुआ था। हाजी अली मोहम्मद के छह बच्चों में से रफी दूसरे नंबर पर थे। उन्हें घर में फीको कहा जाता था। गली में फकीर को गाते सुनकर रफी ने गाना शुरू किया था। 31 जुलाई 1980 को रमजान के महीने से दुनिया से विदा हो गए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।