फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...कहीं कॉन्ट्रैक्ट किलिंग तो नहीं पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां की हत्या?

Mon, 25 Sep 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 25 Sep 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
punjab senior journalist kj singh, mother murder may be contract killing
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
दिनदिहाड़े घर में घुसकर वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह का गला रेत दिया। चलने फिरने में अक्षम मां का भी गला घोंट दिया और किसी को पता भी नहीं चलता। कहीं...
punjab senior journalist kj singh, mother murder may be contract killing
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
हत्याकांड कॉन्ट्रैक्ट किलिंग तो नहीं। मोहाली में सीनियर पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां की हुई हत्या को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही है। हालांकि पुलिस को यह संदेह भी है कि यह कॉन्ट्रैक्ट किलिंग भी हो सकती है। क्योंकि जिस तरीके से वारदात हुई, वह इस बात की तरफ संकेत दे रही है। वहीं, पुलिस भी मानकर चल रही है कि हत्या में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं।
punjab senior journalist kj singh, mother murder may be contract killing
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
पुलिस को वारदात में किसी भेदी का हाथ होने का शक
पुलिस के मुताबिक अभी तक जांच में सामने आ रहा है कि वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां की हत्या के पीछे किसी भेदी का हाथ है। केजे सिंह का घर फेज-3बी2 की मार्केट के ठीक पीछे जैम स्कूल के पास कोने वाला था, लेकिन अनजान लोगों के लिए केजे सिंह दरवाजा नहीं खोलते थे। घर का एक पर्दा मुड़ा हुआ था तो उन्होंने पहले देखा होगा कि कौन है, फिर दरवाजा खोला। ऐसे में हत्यारा कोई जानकार ही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
punjab senior journalist kj singh, mother murder may be contract killing
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
फोर्ड आइकॉन कार और एलईडी साथ ले गए हत्यारे
पंजाब के वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह(69) की गला रेत कर हत्या कर दी गई। वहीं उनकी मां गुरचरण कौर (92) को गला घोंट कर मारा गया। दोनों के शव मोहाली फेज-3बी2 स्थित मकान नंबर 1796 में अलग अलग कमरों में मिले। केजे सिंह के पेट व गले पर चाकुओं से हमला किया गया। हत्यारे केजे सिंह की 20 साल पुरानी हरे रंग की फोर्ड आइकॉन कार और एलईडी भी ले गए हैं। केजे सिंह चंडीगढ़ में ‘इंडियन एक्सप्रेस’, ‘दा ट्रिब्यून’ और ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ में काम कर चुके थे।
विज्ञापन
punjab senior journalist kj singh, mother murder may be contract killing
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
बहन यशपाल कौर खाना लेकर आई तो हुआ खुलासा
जानकारी के मुताबिक केजे सिंह अविवाहित थे और मां के साथ रहते थे। शहर में रहने वाले रिश्तेदार ही उन्हें दोपहर का खाना देने आते थे। शनिवार को सेक्टर-71 में रहने वाली बहन यशपाल कौर व भांजा अजय पाल खाना लेकर आए। करीब एक बजे जब वह पहुंचे तो केजे सिंह की कार वहां नहीं थी। घर का दरवाजा बाहर से बंद था। दरवाजे पर उन्हें खून दिखा तो होश उड़ गए। अंदर गए तो एक कमरे में गुरचरन कौर का शव था। जबकि अंदर वाले कमरे में केजे सिंह की खून से सनी लाश पड़ी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed