पंजाब के छोटे शहरों में हवाई यात्रा का सपना तीन महीने में पूरा हो सकता है। सरकार ने जनता के लिए सस्ती हवाई यात्रा को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है
पंजाब के लोगों में हवाई सफर को प्रोत्साहन देने के लिए पंजाब सरकार ने वीरवार को केंद्र सरकार के कार्यक्रम उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) के अधीन भारत सरकार और एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया (एएआई) के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि इस स्कीम के अधीन बठिंडा, लुधियाना, पठानकोट और आदमपुर हवाई अड्डों को पांच प्रस्तावों से जोड़ा गया है। अलायंस एयर के साथ पहले ही दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली फ्लाइट फ्लाइट आपरेशनल है।
अलायंस एयर के साथ दिल्ली- पठानकोट -दिल्ली और दिल्ली -लुधियाना -दिल्ली उड़ान सेवा जुलाई 2017 तक शुरू हो जाएगी। इसके अलावा स्पाइस जेट द्वारा दिल्ली-आदमपुर-दिल्ली अगस्त 2017 और दक्कन द्वारा दिल्ली-लुधियाना-दिल्ली फ्लाइट सिंतबर 2017 में शुरू होगी।
प्रवक्ता के अनुसार, इस स्कीम के अधीन यात्रियों को लगभग एक लाख सीटें उपलब्ध करवाई जाएंगी। इनमें से 50 हजार सीटें (50 प्रतिशत) रियायती दरों पर होंगी। जिसके किराये की भरपाई 80 फीसदी केंद्र और 20 फीसदी राज्य सरकार करेगी।