पूर्वमंत्री के पोते की जिंदगी शाही और मौत दर्दनाक
पंजाब के पूर्व मंत्री का पोता था, इसलिए जिंदगी तो शाही थी ही, लेकिन मौत इतनी दर्दनाक होगी, किसी ने सोचा नहीं था। देखिए, जानलेवा हादसे की तस्वीरें।
पूर्वमंत्री के पोते की जिंदगी शाही और मौत दर्दनाक
हादसा, पंचकूला में हुआ। चंडीमंदिर टोल प्लाजा से महज 500 मीटर पहले पिंजौर की तरफ से पंचकूला आते हुए एक कार पहले खंभे, फिर सीमेंटेंड स्लैब से टकरा गई। हादसे में पंजाब के पूर्व विधायक रंजीत सिंह के पुत्र मंत्री जगदेव सिंह के पोते जगतेश्वर की मौत हो गई। प्रभसिमरन उर्फ अनमोल की भी मौत हो गई।
पूर्वमंत्री के पोते की जिंदगी शाही और मौत दर्दनाक
जगतेश्वर और प्रभसिमरन चंडीगढ़ सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में पढ़ते थे और सिविल सर्विसेज एग्जाम की तैयारी भी कर रहे थे। जगतेश्वर में जगदेव सिंह की झलक दिखती थी।
पूर्वमंत्री के पोते की जिंदगी शाही और मौत दर्दनाक
पीजीआई पहुंचे तलवंडी परिवार से जुड़े डॉ.परमजीत व अमनदीप सिंह ने बताया कि इतना सब होने के बावजूद उसमें अहंकार बिलकुल नहीं था। जैसे ही लोगों को पता चला कि जगतेश्वर इस दुनिया में नहीं रहा तो पीजीआई के पोस्टमार्टम हाउस और सेक्टर-39 उनके घर पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।
पूर्वमंत्री के पोते की जिंदगी शाही और मौत दर्दनाक
चंडीगढ़ सेक्टर-33 निवासी 23 वर्षीय अनमोल डीएवी कॉलेज से एमए और सेक्टर-39 मिनिस्ट्री कांप्लेक्स निवासी जगतेश्वर एलएलबी कर रहा था।