फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: विधायकों ने CM हाउस के बाहर गुजारी रात, सवेरे ऐसा था नजारा

Fri, 14 Oct 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 14 Oct 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
punjab congress mla spent night on protest outside cm badal house against police enquiry
मुख्यमंत्री बादल के घर के बाहर कांग्रेस विधायकों का धरना - फोटो : अमर उजाला
चिट्टे का रावण जलाने को लेकर अकालियों से हुई झड़प के बाद पुलिस की एकतरफा कार्रवाई से नाराज कांग्रेस विधायकों ने सीएम हाउस के बाहर रात गुजारी। देखिए सवेरे के नजारे।
punjab congress mla spent night on protest outside cm badal house against police enquiry
मुख्यमंत्री बादल के घर के बाहर कांग्रेस विधायकों का धरना - फोटो : अमर उजाला
लुधियाना में चिट्टा रावण (नशे का रावण) को लेकर कांग्रेस और अकाली दल के बीच विवाद वीरवार को हाईप्रोफाइल बन गया। कांग्रेस नेताओं पर मामला दर्ज किए जाने के विरोध में लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू व विधायक दल के नेता चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में करीब सात विधायक मुख्यमंत्री बादल की सरकारी कोठी के बाहर धरने पर बैठे हैं। सभी ने वहीं पर रात गुजारी।
punjab congress mla spent night on protest outside cm badal house against police enquiry
मुख्यमंत्री बादल के घर के बाहर कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
वीरवार दोपहर 12 बजे से यह धरना जारी है। 20 मिनट बाद मुख्यमंत्री ने बाहर आकर सांसद व विधायकों से बातचीत की तो कांग्रेसियों ने शर्त रखी कि लुधियाना के पुलिस कमिश्नर जितेंदर सिंह औलख का तबादला किया जाए और ड्यूटी में कोताही बरतने वाले एसपी जसविंदर सिंह को सस्पेंड किया जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने डीजीपी सुरेश अरोड़ा को फोन पर आदेश दिए कि वह लुधियाना जाएं और तीन दिन में जांच रिपोर्ट दें। साथ ही दोषी अधिकारी के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
punjab congress mla spent night on protest outside cm badal house against police enquiry
मुख्यमंत्री बादल के घर के बाहर कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
इस पर भी कांग्रेसी एसपी को सस्पेंड करने पर अड़ गए तो मुख्यमंत्री ने फिर डीजीपी को फोन किया कि कोई भी अफसर हो, जिसने भी ड्यूटी में कोताही बरती है उसके विरुद्ध तुरंत कार्रवाई करें। इस पर भी कांग्रसी नहीं माने और धरने पर डटे रहे। देर शाम मुख्यमंत्री बादल ने कांग्रेस नेताओं से कहा कि एसपी को छुट्टी पर भेज दिया गया है और अब वे अपना धरना खत्म कर दें, लेकिन कांग्रेसी नेता एसपी को सस्पेंड करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन
punjab congress mla spent night on protest outside cm badal house against police enquiry
मुख्यमंत्री बादल के घर के बाहर कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
धरने पर बैठे कांग्रेसी विधायकों का कहना था कि वे दशहरा उत्सव की तैयारी कर रहे थे, तभी अकालियों ने उन पर हमला बोल दिया। वहां मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही। बाद में कांग्रेसियों पर ही हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया। जिनमें घायल जिला प्रधान गुरप्रीत गोगी भी शामिल हैं। बुधवार को पुलिस ने यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव परमिंदर लापरा को गिरफ्तार कर लिया। अकालियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed