फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: मैक्सवेल ने जड़े गगनचुंबी छक्के, जीत की खुशी में ऐसे दौड़ीं प्रीति

Wed, 10 May 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 10 May 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
Punjab Beat Kolkata By 14 Runs, IPL News
KXIP Vs KKR
बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकारों की टीम पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मंगलवार को आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में आईपीएल के हुए मुकाबले का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। किंंग्स की सह मालकिन प्रीति जिंटा और कोलकाता नाइटराइडर्स की सह मालकिन जूही चावला मैच को देखने और अपनी अपनी टीमाें को हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद रहीं।
Punjab Beat Kolkata By 14 Runs, IPL News
KXIP Vs KKR
दर्शकों को कोलकाता के दूसरे मालिक शाहरूख खान के पहुंचने की उम्मीद थी लेकिन वह नहीं आए। मैच के दौरान प्रीति और जूही अपनी टीमाें के खिलाड़ियाें की ओर से लगाए जाने वाले छक्काें और विकेट लेने पर झूमती हुई नजर आई। होम ग्राउंड पर किंग्स इलेवन का यह आखिरी मैच रहा। टीम को सपोर्ट करने के लिए दर्शकाें का हुजूम इस मैच के लिए स्टेडियम पहुंचा। पूरा स्टेडियम खचाखच भरा रहा।
 
Punjab Beat Kolkata By 14 Runs, IPL News
KXIP Vs KKR
मैक्सवेल ने जड़े गगनचुंबी छक्के 
किंग्स के कप्तान मैक्सवैल की ताबड़तोड़ पारियों का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। मैक्सवैल ने लगातार दो गेंदों पर छक्के भी जड़े। हालांकि कुलदीप यादव की तीसरी गेंद पर वह बाउंड्री पर लपक लिए गए। 

अमला की कमी खली
होम ग्राउंड पर गुजरात लायंस के खिलाफ शतक लगाने वाले हाशिम अमला की कमी लोगों को काफी खली। अमला और अन्य विस्फोटक खिलाड़ी डेविड मिलर टीम को साथ छोड़ कर अपने देश दक्षिण अफ्रीका चले गए। जिसके कारण मैच के  दौरान किंग्स इलेवन शुरुआती ओवरों में सघंर्ष करते हुए नजर आई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab Beat Kolkata By 14 Runs, IPL News
KXIP Vs KKR
लोकल ब्वॉय ने किया निराश 
टीम के सलामी बल्लेबाज और लोकल ब्वॉय मनन वोहरा इस मैच में नही चल सके। इस मैच के लिए मनन को मौका दिया गया था, ताकि व अपनी घरेलू पिच पर टीम के लिए जल्दी से रन बटोर सके, लेकिन वह महज 25 रन ही बना सके। उन्होंने शुरू में मैदान के चारों ओर शॉट लगाकर आक्रामक पारी खेलने की कोशिश तो की, लेकिन सफल नहीं हो सके। गेंद हुक करने के प्रयास मनन विकेट के पीछे लपक लिए गए।
विज्ञापन
Punjab Beat Kolkata By 14 Runs, IPL News
KXIP Vs KKR
ऐना बनीं सुपर प्रशंसक 
मैच के दौरान मैदान में उपस्थित दर्शकों से सुपर प्रशंसक के लिए तीन सवाल पूछे गए। मोहाली की रहने की ऐना से तीन सवाल पूछे गए। जिसका उन्होंने सभी जवाब दिया। इसके बाद उनको सुपर प्रशंसक का अवार्ड दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed