फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत का एक लाख क्यूसिक पानी रोजाना जाता पाकिस्तान, पर सरकार रोकने में असमर्थ, ये रही वजह

Fri, 22 Feb 2019 10:03 AM IST
खुशबू गोयल हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 22 Feb 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack, Water Supply from India to Pakistan
पानी की आपूर्ति
भारत का लगभग एक लाख क्यूसिक पानी रोजाना बहकर पाकिस्तान चला जाता है। केंद्र व राज्य सरकार इसे रोकने में असमर्थ हैं, और इसके पीछे एक वजह है। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास मंत्री नितिन गडकरी ने पाकिस्तान को जा रहे भारत के हिस्से का पानी रोकने संबंधी ट्वीट करके पाकिस्तान पर दबाव बनाने के संकेत दिए हैं।
Pulwama Terror Attack, Water Supply from India to Pakistan
पानी की आपूर्ति
पुलवामा में हुए आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के खिलाफ यह कदम उठाया गया है। लेकिन जानकारी के लिए बता दें कि इस समय पंजाब के दरियाओं से एक लाख क्यूसिक से ज्यादा पानी हर रोज बहकर पाकिस्तान चला जाता है। पंजाब सरकार इसे रोकने इसके लिए केंद्र से मदद की गुहार लगाती रही है, लेकिन सरकार का रवैया उदासीन बना हुआ है।
Pulwama Terror Attack, Water Supply from India to Pakistan
पानी की आपूर्ति
पानी पाकिस्तान जाने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने एक प्रोजेक्ट को बीते वर्ष हरी झंडी दी थी। इसके तहत पंजाब में हुसैनीवाला हेड वर्क्स के पुराने और जर्जर हो चुके फ्लड गेटों की मरम्मत की जानी है। इन्हीं गेटों से बह कर हर रोज एक लाख क्यूसिक से ज्यादा पानी पाकिस्तान चला जाता है। पंजाब के सिंचाई विभाग ने इस बाबत केंद्र से तीन करोड़ रुपये की ग्रांट भी मांगी है, लेकिन यह मामला अभी अधर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack, Water Supply from India to Pakistan
पानी की आपूर्ति
पीएम मोदी ने भी पानी रोकने का किया था एलान
25 नवंबर, 2016 को बठिंडा आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलान किया था कि पंजाब के दरियाओं का पानी पाकिस्तान नहीं जाने दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पंजाब में सतलुज और ब्यास दरियाओं का पानी हरिके हेड वर्क्स पर रोका जाता है। उसके बाद हुसैनीवाला हेड वर्क्स भी इस पानी को पंजाब के लिए रोकता है।
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack, Water Supply from India to Pakistan
पानी की आपूर्ति
2022 में पूरा होगा शाहपुर कंडी प्रोजेक्ट
रावी नदी पर शाहपुर कंडी डैम प्रोजेक्ट की लागत में केंद्र और राज्य के अनुपात में संशोधन कर केंद्र ने अपना हिस्सा 60 से बढ़ाकर 86 फीसदी कर लिया है। लेकिन 2715.70 करोड़ रुपये की लागत का यह प्रोजेक्ट जून 2022 में ही पूरा हो सकेगा। तब तक भारत के हिस्से के पानी को प्राथमिकता के आधार पर रोकने की व्यवस्था संभव नहीं लगती।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed