फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद हरि सिंह का वीडियो वायरल- 'तिरंगा फहराकर आऊंगा या उसमें लिपट कर, पर आऊंगा जरूर'

Thu, 21 Feb 2019 01:32 PM IST
sapna singla प्रीतम, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
प्रीतम, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Published by: sapna singla Updated Thu, 21 Feb 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack, Martyr Sepoy Hari Singh Video Viral
martyred hari singh - फोटो : अमर उजाला
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवान हरि सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे उन्होंने शहादत से पहले बनाया था और दोस्त को भेजा था। वीडियो सुनेंगे और देखेंगे तो वीर जवान का जज्बा आपका सीना गर्व से चौड़ा कर देगा।


Trending Videos
Pulwama Terror Attack, Martyr Sepoy Hari Singh Video Viral
शहीद हरि सिंह
वायरल वीडियो में वह देशभक्ति गीत गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह कह रहे हैं कि या तो चोटियों पर तिरंगा फहराकर आऊंगा या उसमें लिपटकर चला आऊंगा, लेकिन आऊंगा जरूर। भारत देश के प्रति वीर जवान का यह जोश देखकर गर्व महसूस होगा। फिलहाल युवाओं में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
Pulwama Terror Attack, Martyr Sepoy Hari Singh Video Viral
मुख्यमंत्री मनोहर लाल
आज शहीद हरि सिंह के घर मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद के परिजनों को सांत्वना दी और 50 लाख रुपये की सहायता राशि सौंपी। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे शहीद के परिवार के साथ खड़े हैं। सरकार की ओर से परिवार को हर संभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack, Martyr Sepoy Hari Singh Video Viral
शहीद हरि सिंह
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में हरि सिंह (28) शहीद हो गए। अंतिम संस्कार रेवाड़ी जिले के गांव राजगढ़ में मंगलवार दोपहर हजारों लोगों की मौजूदगी में हुआ। सेना की टुकड़ी ने शहीद जवान को सलामी दी। वहीं 10 महीने के बेटे लक्ष्य ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack, Martyr Sepoy Hari Singh Video Viral
शहीद हरि सिंह
शहीद हरि सिंह का जन्म 15 अगस्त 1993 को हुआ था। वह वर्ष 2011 में 55-राष्ट्रीय राइफल में भर्ती हुए थे। हरि सिंह चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर के थे। वह परिवार में इकलौते कमाने वाले थे। घर में अब उनकी मां के अलावा पत्नी और एक दस माह का बेटा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed