कालका-दिल्ली शताब्दी में सफर करने वालों के लिए शानदार तोहफा
नई दिल्ली-कालका शताब्दी में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी। लंबे समय से चल रही यात्रियों की मांग को रेलवे 25 नवंबर से पूरा करने जा रहा है। देखिए, नई सुविधा। रिपोर्ट: दीपक शाही
कालका-दिल्ली शताब्दी में सफर करने वालों के लिए शानदार तोहफा
कालका-नई दिल्ली शताब्दी में 3 और एसी कोच लगने हैं। 25 नवंबर से यात्री नए वातानुकूलित कोच का लाभ उठा सकेंगे। कालका-नई दिल्ली शब्तादी में तीन नए एसी चेयर कार लगने के बाद कोचों की संख्या 17 हो जाएगी। अभी शताब्दी में 14 वातानुकूलित कोच हैं।
कालका-दिल्ली शताब्दी में सफर करने वालों के लिए शानदार तोहफा
शताब्दी के वातानुकूलित कोचों में बिजली की आपूर्ति के लिए जेनरेटर कार लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि विद्युतीकृत लाइनों पर इंजन से ही कोचों को बिजली दी जाएगी। इस तकनीक का पिछले छह महीने से परीक्षण किया जा रहा है जो सफल रहा है। जल्द ही इसका परीक्षण अन्य ट्रेनों में भी किया जाएगा।
कालका-दिल्ली शताब्दी में सफर करने वालों के लिए शानदार तोहफा
जानकारी के मुताबिक विद्युत इंजनों में एक कन्वर्टर लगाकर ओवर हेड वायर से बिजली लेकर शताब्दी कोचों में एसी, लाइट व अन्य जरूरतों के लिए आपूर्ति की जा जाएगी। इन गाड़ियों में लगे जेनरेटर कारों को हटाकर उनके स्थान पर यात्री कोच लगाए जाएंगे।
कालका-दिल्ली शताब्दी में सफर करने वालों के लिए शानदार तोहफा
रेलवे बोर्ड में सदस्य नवीन टंडन ने मुताबिक आने वाले समय में डीजल इंजन में भी ऐसी कोई तकनीक लगाने पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा उत्तर भारत में चलने वाली दो इंटरसिटी गाड़ियों में सौर उर्जा पैनल लगाने पर विचार किया जा रहा है।