फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: इस शख्स की पीएम मोदी ने की तारीफ, वैन में बनाई लाइब्रेरी, गरीब बच्चों तक पहुंचाते हैं किताब

Sun, 25 Oct 2020 01:35 PM IST
ajay kumar सुशील कुमार अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील कुमार अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 25 Oct 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi mentioned Sandeep of Chandigarh in Mann Ki Baat
मन की बात में चंडीगढ़ के संदीप का जिक्र।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में चंडीगढ़ के संदीप कुमार का नाम यूं ही नहीं लिया। उनकी तपस्या व त्याग से पीएम खुद भी प्रभावित हैं। संदीप की मेहनत का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि आपके पेन की रिफिल खत्म हो जाती है और आप उसे फेंक देते हैं, उसी खाली पेन में रिफिल डालकर संदीप गरीब विद्यार्थियों तक पहुंचाते हैं। 


 

PM Narendra Modi mentioned Sandeep of Chandigarh in Mann Ki Baat
संदीप ने तैयार की लाइब्रेरी।

आपके एक फोन पर वह किताबें व स्टेशनरी का सामान मुफ्त में घर तक पहुंचाते हैं। यह काम आसान नहीं है लेकिन जोश व जज्बा संदीप में कूट-कूटकर भरा हुआ है। लगभग तीन साल से संदीप कुमार 20 हजार विद्यार्थियों का भविष्य गढ़ रहे हैं। उनके इस कार्य से प्रभावित होकर 200 स्वयंसेवक उनसे जुड़े हैं जो उनकी मदद कर रहे हैं। यह स्वयंसेवक अधिकारी, शिक्षक, वकील आदि पेशों से जुड़े हैं।

PM Narendra Modi mentioned Sandeep of Chandigarh in Mann Ki Baat

ऐसे शुरू हुआ सफर
 संदीप कुमार मूलतः हरियाणा के भिवानी के रहने वाले हैं। वहीं से इंटर तक की पढ़ाई की। उसके बाद जेबीटी का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के दौरान हरियाणा के कई सरकारी स्कूलों में पहुंचे तो उनका मन दुखी होने लगा। क्योंकि सरकार की योजनाएं उन गरीब बच्चों तक नहीं पहुंच रही थी। किसी के पास किताबें नहीं थी तो किसी के पास पेंसिल व पेन। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi mentioned Sandeep of Chandigarh in Mann Ki Baat
संदीप

वहीं से संदीप का मन बदलना शुरू हो गया। शाम को घर पहुंचते थे तो वह परेशान होते थे। उसी के साथ ठान लिया कि अब वह समाजसेवा की ओर कदम बढ़ाएंगे। उन्होंने जेबीटी का प्रशिक्षण पूरा किया और जनवरी 2017 से गरीब बच्चों की मदद के लिए जुट गए। सेक्टर- 39 में अपने भाई के साथ वह रहते हैं। धीरे-धीरे लोगों से किताबें मुफ्त में लेना शुरू किया और कुछ स्कूलों में जाकर कैंप लगाना शुरू कर दिया। उनके कार्य से प्रभावित होकर लोग जुड़ते चले गए। उन्होंने ट्राईसिटी ( चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली) के अधिकांश कॉलेजों व स्कूलों में कैंप लगाए।

विज्ञापन
PM Narendra Modi mentioned Sandeep of Chandigarh in Mann Ki Baat
संदीप

वैन को लाइब्रेरी के रूप में प्रयोग किया और हर स्कूल तक गए। अब तक वह 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को किताबें, स्टेशनरी आदि पहुंचा चुके हैं। यह विद्यार्थी कक्षा एक से लेकर परस्नातक तक के हैं। डॉक्टरी की पढ़ाई में जुटे लुधियाना के कुछ विद्यार्थियों को भी किताबें पहुंचाई। क्योंकि यह किताबें बाजार से महंगी मिल रही थी जो उन्हें मुफ्त में पहुंचाई गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed