{"_id":"6ad68844dbec462e410eb34f","slug":"sta-cracks-down-on-private-buses-issues-challans-to-14-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1154244-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: निजी बसों पर एसटीए का शिकंजा, 14 के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: निजी बसों पर एसटीए का शिकंजा, 14 के काटे चालान
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में निजी बस ऑपरेटरों पर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के एमवीआई ने चंडीगढ़ में 14 बसों का चालान किए। इसके साथ ही लगातार बसों की जांच भी हो रही है।
अमर उजाला लगातार निजी बसों की मनमानी की खबरों का प्रकाशित कर रहा है। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के एमवीआई के अनुसार एसटीए के अधिकारी लगातार चंडीगढ़ से गुजरने वाली बसों पर नजर रखते हैं। इसमें से सभी बसों की जांच की जाती है और मानकों पर खरा न उतरने की सूरत में इन बसों का चालान किया जा रहा है। चंडीगढ़ में 14 बसों का चालान किया गया। सेक्टर-43, ट्रिब्यून चौक के साथ ही कजेहड़ी में भी बसों की औचक जांच की जा रही है। एमवीआई सौरव विनायक ने कहा कि वह अपनी टीम के साथ लगातार जांच कर रहे हैं। रात के समय भी जांच की जाती है और सुबह के समय भी।
खाने पीने और डीजल के लिए रुक सकती हैं बसें
चंडीगढ़ में बाहर से सवारी लेकर आने वाली टूरिस्ट और निजी बसों को आल इंडिया टूरिस्ट परमिट होने की सूरत में खाने पीने और डीजल भरवाने के लिए रुकने की इजाजत है पर उनको पार्किंग स्थल पर ही पार्किंग करना जरूरी है। यदि बसें यहां से सवारियां उठाती हैं तो यह गैरकानूनी है। हां, यदि आसपास के राज्यों की बसों की बुकिंग चंडीगढ़ से की गई है तो वह यहीं से सवारी उठा सकती है पर उस बस को अपने गंतव्य तक के लिए ही सवारियां उठाना होगा।