फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Indian team arrives in Jalandhar for the Asian Hockey Champions Trophy

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026: जालंधर पहुंची भारतीय टीम, इस दिन से शुरू होंगे मुकाबले

Mon, 19 Oct 2026 09:24 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 19 Oct 2026 09:24 PM IST
सार

आजादी के बाद पंजाब में आयोजित होने वाला यह पहला अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट है। 27 अक्टूबर से मुकाबले शुरू होंगे। 

विज्ञापन
Indian team arrives in Jalandhar for the Asian Hockey Champions Trophy
जालंधर पहुंची भारतीय हॉकी टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम आगामी ‘मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026’ में हिस्सा लेने के लिए जालंधर पहुंच गई है। टीम ने ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में अभ्यास शुरू कर दिया है। इस अवसर पर हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष एवं हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली ने भारतीय टीम का फूलों से स्वागत किया।

विज्ञापन


 मीडिया से बातचीत करते हुए नितिन कोहली ने कहा कि आजादी के बाद पंजाब में आयोजित होने वाला यह पहला अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में हॉकी की प्रतिष्ठा को दोबारा स्थापित करने और स्थानीय खेल बुनियादी ढांचे को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने में मुख्यमंत्री का निरंतर सहयोग सराहनीय है।उन्होंने बताया कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में एशिया की शीर्ष हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी और एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेंगी। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन


 टूर्नामेंट के लिए अभ्यास सत्र आधिकारिक रूप से शुरू हो चुके हैं, जबकि मुकाबले 27 अक्टूबर से खेले जाएंगे। खेल प्राधिकरण और स्थानीय नेताओं ने लोगों से बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। नितिन कोहली ने उम्मीद जताई कि यह अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन युवाओं को हॉकी के प्रति प्रेरित करेगा और पंजाब में भविष्य में अन्य बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल टूर्नामेंट आयोजित करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed