हरियाणा के पानीपत में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के विकास नगर में डेढ़ साल से लापता टावर टेक्नीशियन के निर्माणाधीन मकान में खुदाई के वक्त एक नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। टेक्नीशियन के भतीजे ने कंकाल देखा तो उसकी पत्नी बोली, यह कुत्ते का कंकाल है, उसकी खोपड़ी है, डर मत, तेरे चाचा ने ही इसे यहां दफनाया था।
तस्वीरें: लापता टेक्नीशियन के घर में मिला कंकाल, भतीजे ने देखा तो चाची बोली- कुत्ते का है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भतीजा ने अपने माता-पिता को बात बताई तो टेक्नीशियन के भाई मौके पर पहुंचा। तब तक टेक्निशियन की पत्नी ने कंकाल को एक और गड्ढा खोदकर दबा दिया था। उन्होंने कस्सी से खुदाई की तो नर कंकाल निकला। सेक्टर-29 थाना पुलिस को मौके पर पहुंची। भाईयों ने नर कंकाल की डीएनए जांच कराने की मांग की है। उन्हें संदेह है कि नर कंकाल उनके लापता चल रहे भाई का हो सकता है।
नांगलखेड़ी निवासी हरिओम ने बताया कि 18 साल से विकास नगर में रहते है। उसके भाई हरबीर (31) की 12 साल पहले सोनीपत के चंदौली निवासी गीता से शादी हुई थी। हरबीर इंडस टावर कंपनी में टेक्नीशियन का काम करता था। डेढ़ साल पहले संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया, जिसकी सूचना भी उन्हें कुछ दिनों बाद मिली। हरबीर की पत्नी ने मकान का निर्माण शुरू कराया। शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे उनका बेटा विशेष चाची गीता के साथ था। टॉयलेट का गड्ढा खोदने पर बेटे को कंकाल दिखा। हरबीर की पत्नी ने उनके बेटे से कहा कि कुत्ते का कंकाल है लेकिन बेटे ने जब यह बात बताई तो वह मौके पर पहुंचे और खुदाई की। उसमें से नर कंकाल निकला।
गड्ढा खोदने लगे तो गीता ने कस्सी छीनकर फेंक दी
विशेष ने पिता को बताया कि चाची के घर एक खोपड़ी, जबड़ा, हाथ- पैर की हड्डी मिली है। जिससे सुनकर वह हैरान हो गया। वह पत्नी बबीता के साथ वहां गया लेकिन तब तक टॉयलेट के साथ ही दूसरी जगह गड्ढा खोदकर कंकाल को गीता ने दबा दिया था। गड्ढा खोदने का प्रयास किया तो गीता ने उनके हाथ से कस्सी छीनकर फेंक दी। फिर वह लौट आए और अपने भाई बिल्लू व मां बिमला के साथ गए और खुदाई में नर कंकाल मिला।
भाइयों को शक हरबीर का है कंकाल, डीएनए जांच की मांग की
भाइयों ने शक जताया कि कंकाल उनके ही भाई हरबीर का है लेकिन पुष्टि नहीं है। सेक्टर 29 थाना प्रभारी राजबीर सिंह, सीआइए वन प्रभारी राजपाल सिंह, एफएसएल इंचार्ज नीलम आर्य, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त आइटीआई के प्रिंसिपल डॉ. कृष्ण कुमार समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और परिजनों की मांग पर कंकाल को डीएनए टेस्ट के लिए लैब भेजा।