फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपना चौधरी का डांस देखने के लिए पगलाए लोग, देखिए कितनी उंचाई पर चढ़ गए

Wed, 15 Feb 2017 04:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा) Updated Wed, 15 Feb 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
Peoples are mad to see sapna chudhary dance, jhajjar news
सपना चौधरी के ठुमके देखने जुटी हजारों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सपना चौधरी का डांस देखने के लिए लोग इस कदर पागल है कि अपनी जान की फिक्र न करते हुए बहुत उंचाई पर चढ़ गए। यहां एक चूक उनकी जान भी ले सकती थी, तस्वीरें देखिए...
Peoples are mad to see sapna chudhary dance, jhajjar news
सपना चौधरी के ठुमके देखने जुटी हजारों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, हरियाणा के नई अनाज मंडी में श्री गोशाला झज्जर द्वारा चलाए जा रहे चार दिवसीय कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हो गया, जिसमें आखिरी दिन हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी ने शिरकत की। इसके चलते सपना के ठुमकों के दीवानों की भीड़ मंगलवार को उमड़ पड़ी। मंगलवार को करीब 3000 लोगों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। 
 
Peoples are mad to see sapna chudhary dance, jhajjar news
सपना चौधरी के ठुमके देखने जुटी हजारों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सपना चौधरी का डांस देखने के लिए जब पंडाल के अंदर जगह न मिली तो लोग कार्यक्रम स्थल पर बने शेड पर चढ़ गए। कलाकारों की पेशकश पर भीड़ में कुछ लोग झूमने लगे। पुलिस कर्मी भी कार्यक्रम का आनंद लेने के साथ साथ कलाकारों की फोन में वीडियो बनाते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Peoples are mad to see sapna chudhary dance, jhajjar news
सपना चौधरी के ठुमके देखने जुटी हजारों की भीड़ - फोटो : File Photo
वहीं कार्यक्रम के अंतिम दिन गो भक्तों ने दिल खेलकर दान दिया। महिलाओं की भी काफी भीड़ देखने को मिली। चार दिवसीय कार्यक्रम में लोगों के द्वारा दिल खोल कर दान किया गया। गांव छपार के द्वारा सबसे ज्यादा करीब 19 लाख का चंदा दिया गया तो वहीं गांव गिरावड़ द्वारा भी 4 लाख 6 हजार 331 रुपये की बड़ी दान की राशी गोशाला को चंदे के रूप में दी गई तथा गांव रईया की पंचायत द्वारा 5 लाख की राशी नकद और एक वर्ष के लिए 101 एकड़ भूमि दान स्वरूप दी।
विज्ञापन
Peoples are mad to see sapna chudhary dance, jhajjar news
सपना चौधरी के ठुमके देखने जुटी हजारों की भीड़
कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्री गोशाला प्रधान प्रजीत उर्फ काला पहलवान ने कहा कि गोशाला कमेटी द्वारा गोवंश की सहायता के लिए हर वर्ष यह कार्यक्रम करवाया जाता है लेकिन अब की बार चारे की काफी विकट स्थिति उतपन्न होने के कारण उन्होंने पहले तो सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन उनकी और से कोई समाधान ना होने के कारण उन्हें इस चार दिवसीय कार्यक्रम पर ही आश्रित होना पड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed