राशन की कालाबाजारी के विरोध में प्रदर्शन
राशन में हो रही कालाबाजरी के खिलाफ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, सेक्टर-17 के सामने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया।
राशन की कालाबाजारी के विरोध में प्रदर्शन
चंडीगढ़ टेरीटोरियल कांग्रेस कालोनी सेल के चेयरमैन शशि शंकर तिवारी के नेतृत्व में काफी संख्या में लोग कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए और नारेबाजी की
राशन की कालाबाजारी के विरोध में प्रदर्शन
तिवारी ने कहा कि जो राशन गरीबों में बांटने के लिए आता है, उसकी बड़े पैमाने पर कालाबाजारी हो रही है। इसे गरीबों में बांटने की बजाय बाजार में बेच दिया जाता है।
राशन की कालाबाजारी के विरोध में प्रदर्शन
कई बार अफसरों से शिकायत भी की जाती है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। तिवारी ने आरोप लगाया कि यह सब डिपो होल्डरों और अफसरों की मिलीभगत से चल रहा है।
राशन की कालाबाजारी के विरोध में प्रदर्शन
तिवारी ने कहा अगर बीस दिनों के अंदर डिपो होल्डरों पर नकेल कसने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए तो 10 मई को इससे भी बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।