Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven family members of employees who lost their lives while in government service have been given jobs.

Chandigarh News: सरकारी सेवा में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के सात परिजनों को मिली नौकरी

Thu, 19 Nov 2026 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Seven family members of employees who lost their lives while in government service have been given jobs.
चंडीगढ़। सरकारी सेवा के दौरान अपने कमाने वाले सदस्य को खोने वाले सात परिवारों को चंडीगढ़ प्रशासन ने आर्थिक सहारा दिया है। प्रशासन ने अनुकंपा आधार पर सात आश्रितों को सरकारी नौकरी दी है। बुधवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने यूटी सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नौकरी पाने वालों में पांच दिवंगत कर्मचारियों की विधवाएं शामिल हैं। कुल सात नियुक्तियों में छह महिलाएं हैं।
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार इन नियुक्तियों का उद्देश्य सरकारी सेवा के दौरान कर्मचारी की मृत्यु के बाद उसके परिवार को आर्थिक सुरक्षा देना और सम्मानजनक जीवन जीने में मदद करना है। चयन के लिए शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में गठित एपेक्स कमेटी ने प्रत्येक मामले का अलग-अलग मूल्यांकन किया। इसमें परिवार की आर्थिक स्थिति, देनदारियां, आश्रितों की संख्या, आय के अन्य स्रोत और पेंशन संबंधी लाभों को ध्यान में रखा गया। चयन भारत सरकार के दिशा-निर्देशों और चंडीगढ़ प्रशासन के नियमों के तहत किया गया।
विज्ञापन

योग्यता के अनुसार अलग-अलग विभागों में नियुक्ति
उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता और पात्रता के आधार पर विभिन्न विभागों में पद दिए गए हैं। इनमें कॉमन कैडर में क्लर्क, एस्टेट ऑफिस में मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस), मॉडल जेल में वार्डर और चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) में एमटीएस के पद शामिल हैं। तकनीकी शिक्षा विभाग में भी एमटीएस के पद पर नियुक्ति दी गई है। कार्यक्रम में राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक प्रताप सिंह, वित्त सचिव दिप्रवा लाकड़ा, शिक्षा सचिव प्रेरणा पुरी, कार्मिक सचिव स्वप्निल एम नाइक और सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एवं चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के सीईओ डी कार्तिकेयन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सात उम्मीदवारों को मिली नौकरी
इन नियुक्तियों में दिवंगत कर्मचारी सुरेंद्र सिंह की पत्नी सोनिया को कॉमन कैडर में क्लर्क, दिनेश की पत्नी संजू को एस्टेट ऑफिस में मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस), संदीप कुमार की पत्नी गीतिका लांबा को कॉमन कैडर में क्लर्क और इंदरजीत शर्मा की पत्नी रतिंदर कौर को मॉडल जेल में वार्डर नियुक्त किया गया है। वहीं, रजनीश सिंह के पुत्र रोहित मलिक को चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) में एमटीएस, चंदर शेखर की पत्नी सोनम को कॉमन कैडर में क्लर्क और विनोद कुमार की अविवाहित पुत्री सुनेहा पुहाल को तकनीकी शिक्षा विभाग में एमटीएस के पद पर नौकरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed