{"_id":"6afe064427593bbca0037776","slug":"the-spirit-of-sportsmanship-is-more-important-than-victory-on-the-field-kataria-chandigarh-news-c-16-1-pkl1017-1177965-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैदान में जीत से बढ़कर है खेल भावना का जज्बा : कटारिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैदान में जीत से बढ़कर है खेल भावना का जज्बा : कटारिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना सीखने का भी सबसे बेहतर जरिया है। मैदान में खिलाड़ी जीत के साथ मिल-जुलकर काम करना, दूसरों का सम्मान करना और चुनौतियों का सामना करना भी सीखते हैं। यह बात पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को कही। वे सेक्टर-42 के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 70वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। सात साल बाद चंडीगढ़ को राष्ट्रीय स्कूल खेलों की मेजबानी मिली है।
कटारिया ने देशभर से पहुंचे युवा खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि नई खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति और नकद पुरस्कारों के रूप में अब तक करीब 36 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है। चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन और वर्ष 2027 में होने वाली एशियन रिले चैंपियनशिप का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि शहर खेलों के क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। प्रतियोगिता चंडीगढ़ प्रशासन के स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित की गई है।
मार्च पास्ट से दिखा जोश, पंजाब की संस्कृति ने बांधा समा
उद्घाटन समारोह की शुरुआत विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमों के मार्च पास्ट से हुई। खिलाड़ियों के अनुशासित कदमों और उत्साह ने मैदान में जोश भर दिया। इसके बाद गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-21 के विद्यार्थियों ने पंजाब की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को रंगारंग प्रस्तुतियों के जरिये जीवंत कर दिया। उनकी प्रस्तुति ने समारोह में उत्सव का रंग भर दिया। समारोह का खास आकर्षण गवर्नमेंट हाई स्कूल, डड्डूमाजरा के विद्यार्थी की रचनात्मक पहल रही। उसने अपनी अटल टिंकरिंग लैब में तैयार किया गया राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का थ्रीडी मॉडल उन्हें भेंट किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में क्या खास
आयोजन: 22 नवंबर तक
खेल: सॉफ्टबॉल अंडर-19 (लड़के और लड़कियां)
प्रतिभागी: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 34 टीमें
कुल सहभागिता: करीब 650 खिलाड़ी