फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बेहद जरूरी खबर, पढ़ लेंगे तो ये टेंशन दूर हो जाएगी

Sun, 16 Sep 2018 03:18 PM IST
सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 16 Sep 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
Passport will not be canceled if mistake in surname
passport
पासपोर्ट बनवाने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। खबर पढ़ने के बाद पासपोर्ट से जुड़ी टेंशन दूर हो जाएगी। दरअसल पासपोर्ट विभाग एक सहूलियत लेकर आया है। आइए जानते हैं इसके बारे में....
Passport will not be canceled if mistake in surname
passport
अगर आपने पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया है और डाक्यूमेंट में कुमार व सिंह का अंतर आ रहा है तो फिक्र न करें, आपका पासपोर्ट रद्द नहीं होगा। वह निर्धारित समय पर आपको मिल जाएगा। पासपोर्ट विभाग ने इनको गलती मानने से इनकार कर दिया है। विभाग का यह महत्वपूर्ण निर्णय इसी माह से लागू हो जाएगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में हर दिन 3000 से अधिक आवेदन आते हैं।
Passport will not be canceled if mistake in surname
पासपोर्ट
व्यवस्था पूरी ऑनलाइन हो गई है। आवेदन आने के बाद विभाग इस पर काम शुरू करता है। जितने डाक्यूमेंट आवेदकों ने लगाए हैं, उनकी गहनता से जांच होती है। कोई भी डाक्यूमेंट जरा सा मिसमैच हुआ तो वहीं पर पासपोर्ट आवेदन रद्दी की टोकरी में फेंक दिया जाता था। हर दिन 400 से 500 आवेदन रद्द हो जाते थे। इससे आवेदकों को खासी परेशानी होती थी। आखिर वह इस मिसमैच को ठीक करें तो कैसे? ऐसे में वह एजेंटों का सहारा लेते थे और किसी न किसी तरह से कुछ लोग पासपोर्ट बनवाने में सफल हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Passport will not be canceled if mistake in surname
passport
इससे भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिलता था। इसी को ध्यान में रखकर विभाग ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। आदेश जारी किए हैं कि आवेदकों के नाम में यदि कुमार, सिंह आदि मिसमैच है तो उनके आवेदन निरस्त न किए जाएं। जब तक बड़ी मिसटेक पकड़ में न आए तब तक अनावश्यक पासपोर्ट की कार्रवाई प्रभावित न की जाए।
विज्ञापन
Passport will not be canceled if mistake in surname
इंडियन पासपोर्ट
एड्रेस मिसमैच में भी बड़ी राहत
9 से 10 फीसदी पासपोर्ट आवेदन इसलिए निरस्त हो जाते थे कि उनकेएड्रेस गलत होते थे या फिर दर्शाई गई जगह पर वह निवास नहीं करते थे, लेकिन अब उन्हें भी राहत दी जा रही है। आवेदक बताए एड्रेस के आसपास या उसी कालोनी में निवास करते हैं और आसपास केलोग उनके वहां रहने की तस्दीक करते हैं तो उनको भी विभाग समय पर पासपोर्ट जारी करेगा। विभाग नए आदेशों के मुताबिक अपने सिस्टम को भी अपडेट करेगा।

आवेदक के नाम में कुमार, सिंह आदि मिसमैच होने के कारण अब पासपोर्ट आवेदन रद्द नहीं होंगे। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह व्यवस्था अभी से लागू कर दी गई है। - शिबास कबिराज, क्षेत्रीय पारपत्र अधिकारी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed