क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से पासपोर्ट मेले का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में ऑनलाइन आवेदन करें, जल्दी बनकर आयेगा।
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से पासपोर्ट मेले का आयोजन किया जा रहा है। पासपोर्ट बनवाने के लिए लोग 29 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
1 जुलाई को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़, लुधियाना और अंबाला पासपोर्ट सेवा केंद्रों में पासपोर्ट मेला का आयोजन कर रहा है।
इच्छुक आवेदक पासपोर्ट इंडिया के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र भर कर आवेदक अपनी इच्छा अनुसार अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। ऑनलाइन अपॉइंटमेंट 29 से 30 जून तक जारी रहेगी।
जिन आवेदकों ने पहले से अपॉइंटमेंट ले रखी है वह फिर से समय ले सकते हैं। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मुनीष कपूर ने बताया कि ऑनलाइन पासपोर्ट आवेदन करने के लिए आधार नंबर, बर्थ सर्टिफिकेट, एजुकेशन क्वालीफिकेशन सर्टिफिकेट होना अनिवार्य हैं।