6 लोगों के सिर पर लोहे की रॉड मार कर हत्या करने वाला 'साइको किलर' का बर्ताव ऑफिस में भी खतरनाक था। पढ़िए साथ काम करने वालों ने क्या कहा...
पलवल में छह लोगों का मर्डर करने वाला साइको किलर नरेश धनखड़ भिवानी में कृषि विभाग में पिछले साल एक जून से तैनात है। उसके व्यवहार से ऑफिस के कई कर्मचारी परेशान रहे हैं। साथी कर्मचारियों से अक्सर उलझन उसकी आदत में शामिल रहा है। गत 27 दिसंबर को कई कर्मचारियों ने लिखित में उनके व्यवहार की शिकायत की थी। एक जनवरी को वह बिना बताए ऑफिस से गैर हाजिर रहा।
3 of 7
psycho killer in palwal
- फोटो : अनूप पराशर
कृषि विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों को मंगलवार सुबह यह पता लगा कि पलवल में एक के बाद एक छह हत्याओं को अंजाम देने वाला शख्स कोई और नहीं, उनके यहां कार्यरत सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट (विषय विशेषज्ञ) नरेश कुमार धनखड़ है तो सब स्तब्ध रह गए। धनखड़ के बारे में जानकारी लेने के लिए पलवल पुलिस के अलावा यहां खुफिया विभाग सक्रिय हो गया। धनखड़ के साथ काम करने वाले इस हादसे के बाद सन्न हैं। ज्यादातर का मानना है कि वह अक्सर तनाव में दिखता था।
4 of 7
psycho killer in palwal
- फोटो : अनूप पराशर
बात-बेबात साथी कर्मचारियों से उलझना आम बात थी। बीती 27 तारीख को उसने कई साथियों से बदजुबानी की। इस वाकये की कर्मचारियों ने बाकायदा लिखित में डिप्टी डायरेक्टर को शिकायत की। डिप्टी डायरेक्टर ने तलब कर पूछा तो भविष्य में ऐसा न करने का भरोसा भी दिया। इस बारे में डीडीए डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर (डीडीए) पीएस सबरवाल से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो पाई।
5 of 7
psycho killer in palwal
- फोटो : अनूप पराशर
खड़े होकर गुड मार्निंग क्यों नहीं बोलते
धनखड़ आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों से कई बार इस बात पर ही नाराज हो जाता था कि उन्होंने अपनी सीट से खड़े होकर गुड मार्निंग क्यों नहीं बोला। एक कर्मचारी ने बताया कि तैश में आकर कुछ कर्मचारियों को निलंबित किए जाने की सिफारिश भी कर चुका है। लेखाकार कृष्ण ने बताया कि धनखड़ पर काम का भार भी नहीं था, लेकिन वे अक्सर तनाव में रहता था। अपने व्यवहार से आफिस के काम में बाधा डालता था। इन सबके बावजूद ऑफिस का काम बखूबी करता था।